PATNA: वो इतना शातिर है कि लड़कियों को बातों से जाल में फंसाता था। उससे शादी भी करता था लेकिन लाखों रुपए वसूल करने के बाद। चंद दिनों तक ठीक-ठाक चलने के बाद बदचलन होने का आरोप लगाकर छोड़ देता था। इस तरह तीन शादी कर चुका है। अब चौथी की तैयारी कर रहा था। इससे पहले ही मामला एसएसपी के जनता दरबार में पहुंच गया। उन्होंने तत्काल एक्शन लेने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक जहानाबाद निवासी अंजनी शर्मा ने ख्8 फरवरी ख्0क्क् को कल्पना जैन (काल्पनिक नाम) से शादी की। कुछ साल अच्छे से जीवन चला, लेकिन चंद दिनों बाद कल्पना से मारपीट करने लगा। फिर कुछ साल बाद सूरत की एक लड़की से शादी कर ली। इसके साथ भी पहली पत्‍‌नी के साथ जैसा व्यवहार किया। उससे भी पैसा ऐंठ कर छोड़ दिया। इसके बाद क्म् जनवरी ख्0क्7 को बख्तियारपुर की एक लड़की से शादी की।

कल्पना का मानना है कि अंजनी मुम्बई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा है। वह वर्किंग लड़कियों को निशाना बनाता है। उनसे शादी करता है फिर उसकी कैरियर को बर्बाद कर देता है। कल्पना की मानें तो उसने महिला थाने में अंजनी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। थक हार कर जब न्याय नहीं मिला तो एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

- पूरे परिवार पर कार्रवाई की गुहार

कल्पना का कहना है कि पूरे मामले में सिर्फ अंजनी शामिल नहीं है। उसका पूरा परिवार शामिल है। सबसे ज्यादा उसकी दो बहन मदद करती है। इसलिए पूरे परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि न्याय मिल सके।