शाहरुख खान:
दिल्ली में पैदा हुए शाहरुख को बचपन से अभिनय का शौक रहा है। शुरू में एक थिएटर से जुड़े शाहरुख अस्सी के दशक में मुंबई आए। यहां पर उन्होंने बिना टिकट के भी की है। शाहरुख ने 1992 में 'दीवाना' टीवी शो में किया। इसके अगले तीन साल बाद उनकी किस्मत पलट गई। वह बॉलीवुड में डेब्यू कर गए। इस दौरान फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे'से वह आगे बढ़ते चले। आज उनका नाम बड़े स्टार्स में शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। प्रियंका आज बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू करते हुए साल 2000 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। इसके कुछ सालों बाद वह बॉलीवुड में फिल्म 'द हीरो- लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से डेब्यू कर गईं। आज वह एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। इसके अलावा उनके फैन्स की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं।
ऐश्वर्या राय:
बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस कही जाने वाली ऐश्वर्या राय ने भी अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। नब्बे के दशक में कॉलेज से बाहर आते ही वह कड़ी मेहनत करने लगी। इसके बाद उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके तीन साल तमिल फिल्म 'इरुवर' के साथ से अभिनय की दुनिया में चली गईं। इसी साल वह बॉलीवुड में भी फिल्म 'और प्यार हो गया' से एंट्री कर गईं। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में थे।
दीपिका पादुकोण्ा:
दीपिका पादुकोण्ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। डेनमार्क में जन्मी दीपिका बॉलीवुड में आने से पहले एक सफल मॉडल थीं। उन्होंने 2007 में बॉलीवुड में ब्लाकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' से एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। फिल्म जबरदस्त हिट हुई। 2008 में यह किंगफिशर फैशन अवॉर्ड में मॉडल ऑफ द ईयर से भी नवाजी गई थीं। आज दीपिका बडे स्टार्स में गिनी जाती हैं।
कैटरीना कैफ:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी पहले अपना करियर मॉडलिंग से ही शुरू किया है। उन्होंने करीब 14 साल की उम्र में ही करियर बनाना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्हें लंदन में फिल्मकार कैजाद गुस्ताद ने एक अभिनेत्री के रूप में एक रोल ऑफर किया था। वहीं कैटरीना ने बॉलीवुड में साल 2003 में डेब्यू किया था। यहां पर इनकी पहली बूम थी। इसके बाद कैटरीना कैफ ने काफी मेहनत की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मौत का फतवा जारी करने वालों के खिलाफ एक्शन ले सरकार : सोनू निगम
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk