बक्शी बांध से सटे एरियाज में बाढ़ के पानी ने दी दस्तक

जलस्तर और बढ़ा तो पलायन के लिए मजबूर हो जाएंगे लोग

ALLAHABAD: गंगा-यमुना के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बाढ़ के पानी ने कछार के इलाकों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी पानी का लेवल बढ़ने से लोगों में दहशत तारी रही। अगर जलस्तर बढ़ने की यही स्पीड बनी रही तो अगले एक या दो दिन में लोगों को पलायन करना होगा। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों के कान खड़े हो चुके हैं। उन्होंने दिनभर गंगा-यमुना के जलस्तर पर नजरें जमाए रखीं।

घरों की नींव में घुस रहा पानी

गंगा का पानी धीरे-धीरे कछारी इलाकों में घुसने लगा है। बुधवार से शुरू हुए नदी में उफान की स्थिति यह रही कि बक्शी बांध से जुड़े इलाकों में बने घरों की नींव में नदी का पानी पैठ बनाने लगा। सर्वाधिक खतरा ढरहरिया और छोटा बघाड़ा में बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि नदी का पानी चढ़ जाने से नाले का पानी बैक फ्लो होकर मोहल्ले में फैल रहा है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है।

पलायन को बोरिया बिस्तर तैयार

इलाके के लोगों का कहना है कि अगर नदियों में उफान नहीं थमा तो अगले एक या दो दिन में पलायन को मजबूर होना पड़ेगा। लोग घरों में ताला मारकर शहर के ऊंचे इलाकों में बसने की तैयारी में लग गए हैं। हालांकि, अभी भी उनकों जलस्तर घटने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात तक जागकर पानी के लेवल का जायजा लिया जाता है। सुबह उठने के बाद फिर से देखा जाता है कि पानी कहां तक पहुंचा है।

बाढ़ आने के बाद जागते हैं अधिकारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल नदियों का पानी उफान मारता है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी सुध नहीं लेते। जब घरों में पानी भर जाता है तब शेल्टर बनाकर उनको आश्रय दिया जाता है। जिला प्रशासन चाहे तो इससे निजात दिलाने के लिए स्थाई व्यवस्था की जा सकती है। हर साल बाढ़ आने से लोगों को जान-माल की हानि होती है। जिसकी भरपाई नहीं होती।

पानी बढ़ने का जारी है क्रम

नदियों में पानी बढ़ने का क्रम लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को फाफामऊ में ख्म् सेमी, छतनाग में फ्क् सेमी और नैनी में फ्क् सेमी जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, अधिकारियों का मानना था कि शुक्रवार शाम से जलस्तर घटने लगा था। सिचाई विभाग की माने तो इलाहाबाद में बाढ़ आने का सबसे बड़ा कारण यमुना में केन, बेतवा और चंबल नदियों के पानी आना है। राजस्थान में लगातार बारिश होने से अगले एक या दो दिन में फिर से नदियों में उफान की संभावना व्यक्त की गई है।

सबको है बजरंग बली के स्नान का इंतजार

शुक्रवार को दिनभर लोग टकटकी लगाए रहे कि आखिर कब बंधवा के हनुमान मंदिर में गंगा का पानी प्रवेश करेगा और बजरंग बली उससे स्नान करेंगे। नदियों के बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी हो जाने से दिन में यह संभव नहीं हो सका। गंगा का पानी एक बार फिर मंदिर की चौखट पर दस्तक देता रहा। इस बीच भारी संख्या में श्रद्धालुओं को उन अनोखे पलों का इंतजार रहा जब बजरंग बली गंगा स्नान करेंगे।

शुक्रवार को नदियों का जलस्तर

फाफामऊ- 8क्.7ख् मीटर

छतनाग- 80.7ख् मीटर

नैनी- 8क्.ख्म् मीटर

- पिछले दो दिन से गंगा का पानी हमारे घरों तक पहुंच चुका है। इसमें लगातार बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को यह स्पीड थोड़ी कम हुई है।

महेंद्र सिंह, छोटा बघाड़ा

- हर साल बारिश में गंगा में उफान आने का खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ता है। इस बार भी हालात अच्छे नहंी है। नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है।

रजनीश कुमार, छोटा बघाड़ा

- एक बार मोहल्ले में पानी घुस जाने के बाद काफी दिक्कत हो जाती है। कीचड और गंदगी होने से लोग बीमार होने लगते हैं। इसकी रोकथाम मुश्किल से होती है।

आलोक, छोटा बघाड़ा

- दो दिन से गंगा का पानी घट-बढ़ रहा है। हम लोगो की नजरे इस पर टिकी हैं। थोड़ा और उफान आया तो पलायन करना पड़ेगा। ईश्वर करे नदियां थम जाएं।

रीतेश, छोटा बघाड़ा

- इस बार भी बाढ़ के हालात बन रहे हैं। इसके बाद घर छोड़कर जाना हमारी मजबूरी हो जाती है। हजारों लोग इस परिस्थिति से प्रभावित होते हैं।

रोहित मौर्य

- पिछले सालों में आई बाढ़ ने सभी को हिलाकर रख दिया था। नदियों के किनारे रहने वालों को नदियों में आए उफान का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

विशेष शर्मा

- नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफतार कम हुई है। अभी बंधवा हनुमान मंदिर के अंदर पानी नहीं पहुंचा है। हमारी नजर नदियों के बढ़ते जलस्तर पर टिकी है। राजस्थान में हो रही बारिश का असर भविष्य में दिख सकता है।

मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, सिचाई विभाग बाढ़ प्रखंड

डीएम-एसएसपी ने लिया बाढ़ का जायजा

संभावित बाढ़ के मददेनजर डीएम कौशलराज शर्मा व एसएसपी केएस इमनुएल ने बघाड़ा, बक्शी बांध, एसटीपी रिंग रोड का स्थलीय भ्रमण किया। इस मौके पर डीएम ने जल निगम व नगर निगम को पंपों को निरंतर चालू रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम सिटी एसके शर्मा, एसडीएम टीके शिबू, नगर मजिस्ट्रेट डॉ। विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।