RANCHI: शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब बालू उठाव को लेकर हुए विवाद में चार लोगों की जान चली गई। वहीं, घटना के बाद आक्रोश की आग में क्भ् ट्रक, एक बोलेरो, तीन बाइक व दो पोकलेन जल गए। दिल दहलाने वाली यह घटना गढ़वा के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जतपुरा पीपरी बांकी नदी बालू घाट की है। काफी मशक्कत से करीब साढ़े छह घंटे बाद पुलिस शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज पाई। इधर, एसपी आलोक, नगरऊंटारी एसडीपीओ नीरज कुमार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश के कारण शाम साढ़े चार बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।

क्या है मामला

बताया गया कि जतपुरा पीपरी बांकी नदी घाट ठेकेदार धर्मवीर सिंह के नाम आवंटित है। लेकिन, उनके द्वारा जतपुरा आवंटित बालू घाट से हटकर श्मशान घाट के पास से बालू का उठाव किया जा रहा था। वहीं, स्थानीय लोग श्मशान घाट के पास स्थित नदी से बालू उठाव का विरोध कर रहे थे। सुबह लगभग 8 बजे ठेकेदार का राइट हैंड संजीत सिंह हरवे-हथियार के साथ घाट पर पहुंचा और बालू उठाव का विरोध कर रहे निरंजन यादव से उलझ गया। इस बीच दोनों में हाथापाई होने लगी। तभी मौका पाकर संजीत सिंह ने निरंजन यादव(फ्भ् वर्ष) के सीने में गोली दाग दी। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद निरंजन के पिता उदय प्रसाद यादव (भ्भ् वर्ष)व भाई विमलेश यादव (फ्0 वर्ष) को भी गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति अरुण यादव को भी पैर में गोली लग गई। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

भीड़ ने मुंशी को पीट-पीटकर मार डाला

इधर, ट्रिपलमर्डर के बाद पूरे गांव आक्रोशित हो उठा। जतपुरा में ही ठेकेदार के मुंशी भ्फ् वर्षीय सत्येंद्र सिंह जो नन्हकू यादव के मकान में किराए पर रहता था। उसे लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला। साथ ही जिस घर में वह रहता था उसमें आग लगा दी। इसमें सत्येंद्र की बाइक बालू से संबंधित कागजात समेत अन्य सामान जलकल राख हो गए। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बालू लेने सीमावर्ती उतर प्रदेश से आए क्भ् ट्रक, ठेकेदार के दो पोकलेन, दो बाईक व हत्या के मुख्य अभियुक्त संजीत की बोलेरो को आग के हवाले कर दिया।

वर्जन

बालू घाट की घटना गंभीर है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

-आलोक, एसपी, गढ़वा।