- टॉवर लगाने का झांसा देकर धूमनगंज एरिया की महिला को बनाया शिकार

ALLAHABAD: धूमनगंज की रहने वाली एक महिला टावर लगाने के नाम पर ठगी का शिकार हो गई। हालत यह है कि जिस व्यक्ति के कहने पर उसने टावर लगवाने के लिए सिक्योरिटी मनी जमा की थी अब वही वही फोन करने पर उससे अश्लील बातें करता है। अपने पास बुलाता है। रुपए जमा करने की बात करता है। धूमनगंज पुलिस इस केस में साइबर क्राइम और छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। आईटी एक्ट लगने के कारण केस को साइबर सेल को जांच के लिए ट्रांसफर किया गया है।

कानुपर की रहने वाली

सर्वेसरी देवी कानुपर की रहने वाली है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ सूबेदारगंज एरिया में रहती है। एक दिन उन्होंने एक न्यूज पेपर में विज्ञापन देखा। टावर घर में लगवाने का विज्ञापन था। कंपनी का नाम सत्यम था। टावर लगवाने के बाद घर बैठे लाखों रुपए कमाने की बात थी। यह प्लानिंग देखकर सर्वेसरी देवी ने सोचा कि इसमें कोई परेशानी नहीं है। उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर काल किया। फोन पर बातचीत की और बिजनेस की डिटेल समझ ली।

सिक्योरिटी के नाम पर जमा किए रुपए

सर्वेसरी देवी को सत्यम कंपनी की ओर से बताया गया कि अगर आपको घर पर टॉवर लगवाना है तो इसके लिए पहले आपको कंपनी में सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा। सर्वेसरी देवी इसके लिए तैयार हो गई। उन्होंने फोन पर पूछा और उनके दिए गए बैंक एकाउंट नंबर पर सिक्योरिटी मनी के रूप में क्क्भ्0 रुपए जमा कर दिए। रुपए जमा करने के बाद इस कहानी में गेम हो गया। सर्वेसरी ने दोबारा फोन किया तो और रुपए जमा करने की बात कहने लगे। उन्होंने विरोध जताया तो उनके साथ अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। यह भी कहा कि बिना रुपए जमा किए काम नहीं चलेगा। सर्वेसरी को सारा मामला समझ में आ गया। उसने लास्ट में धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।