RANCHI: राजधानी में वहशी दरिंदों ने एक बार फिर सारी हदें पार कर दी है। रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई एक नाबालिग से सात लोगों ने गैंगरेप किया फिर बेहोशी की हालत में उसे झाडि़यों में फेंक कर फरार हो गए। मानवता को शर्मसार करने वाली यह वारदात रांची से ब्0 किमी दूर बुंडू थाना क्षेत्र में देर रात दो बजे हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मुकेश लोहार व ब्रजेश्वर मुंडा को दबोच लिया, जबकि अन्य पांच फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, नौवीं क्लास की छात्रा तमाड़ से बुंडू के मधुकम गांव में ही एक लड़की की शादी में गई हुई थी। रात दो बजे के करीब नाबालिग छात्रा के साथ 7 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सातों युवकों ने छात्रा को बंधक बनाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और बाद में बेहोशी की हालत में उसे फेंककर वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने सुनसान जगह से लड़की को नग्न हालत में बरामद किया। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 8 घंटे के अंदर 7 में से ख् आरोपियों को धर दबोचा।

विक्टिम ने क्या बताया

विक्टिम नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह तमाड़ से बुंडू के मधुकम गांव की ही एक लड़की की शादी में गई हुई थी। वहां नाच-गाना का प्रोग्राम चल रहा था। कुछ युवक भी डांस कर रहे थे। धीरे-धीरे सभी खाना खाकर घर निकलने लगे। वहां वह एक लड़के से बातचीत कर रही थी। बगल में ही सात लड़के नाच रहे थे। इसी क्रम में वो घर जाने के लिए निकली तो सातो उसके साथ छेड़खानी करने लगे। मना करने पर एक ने उसका मुंह बंद कर दिया और पास की पलाश की झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे वह बिहोश हो गई, जब उसे होश आया तो वह हॉस्पिटल में थी।

वर्जन

पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पीडि़ता डरी-सहमी हुई है। छानबीन के बाद आरोपी की गिरफ्तारी होगी.'

दीपिका प्रसाद

महिला थाना प्रभारी रांची।