- वसंत विहार थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी घटना

- चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया वारदात को अंजाम

- इस बार युवकों ने दो बुजुर्ग बहनों को बनाया निशाना

DEHRADUN : गैस कंपनी का सर्वेयर बताकर वसंत विहार स्थित एक घर में बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में मौजूद बुजर्ग बहनों को चाय में नशीला पदार्थ डालकर बेहोश किया और फिर उनके पहने व घर में रखे गहने और नकदी लूट ले गए। आठ दिन के भीतर इस तरह की दूसरी वारदात से दून पुलिस में हड़कंप मच गया है।

दो बदमाशों ने की वारदात

वसंत विहार में सुशीला बहुगुणा (677) अपनी बहन हर्ष उनियाल (म्0) के साथ रहती हैं, जबकि उनका बाकि परिवार चंडीगढ़ में रहता है। ट्यूजडे सुबह उनके घर में दो युवकों ने यह कहकर दस्तक दी कि वह गैस कंपनी कर्मचारी हैं और केंद्र सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए गैस डिलीवरी में काफी छूट दी है। जिसे वह भी पा सकती हैं। इसके बाद घर के अंदर दाखिल हुए दोनों युवकों ने सुशीला से एप्लिकेशन लिखवाई और एक फॉर्म भरवाया। इस दौरान ही सुशील दोनों युवकों, खुद और अपनी बहन के लिए चाय बनाकर ले आई। इस दौरान बदमाशों ने बातों-बातों में दोनों बुजुर्ग महिलाओं की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया।

एक हफ्ते बाद दूसरी घटना

चाय पीते ही दोनों महिला अचेत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने दोनों महिलाओं गले व हाथ में पहने सोने के गहने उतारे साथ ही घर में रखी एक अलमारी खोलकर अंदर से नकदी और गहने लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद घटना का पता लगा तो पुलिस ने दोनों महिलाओं को क्08 से हॉस्पिटल में भर्ती कराया। देर शाम तक भी दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य नहीं हुई थी। वहीं बीते हफ्ते नेहरू कॉलोनी में एक बदमाश ने बुजुर्ग दंपति की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर इस तरह ही वारदात की थी।