RANCHI:टाटा ग्रुप के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने समिट में आए लोगों को अपना अनुभव बताया। कहा कि झारखंड के साथ इमोशनल रूप से मैं अटैच हूं। हमने अपने करियर की शुरुआत झारखंड से की है। छह सालों तक मैंने जमशेदपुर में नौकरी की। मैंने यहां के लोगों के कल्चर को अच्छी तरह समझा है। झारखंड में मिनरल्स भी हैं और यहां का प्राकृतिक नेचर भी बहुत खूबसूरत है। हमलोगों ने कई साल पहले यहां के लोगों के साथ रोजगार का अवसर मुहैया कराया। यहां के लोगों की संस्कृति को नजदीक से देखने का मौका मिला है।

क्980 से निवेश का माहौल: कुमार मंगलम बिड़ला

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि बिजनेस के लिए झारखंड बहुत अच्छा है। झारखंड में क्980 से ही इंवेस्टमेंट का माहौल रहा है। बिडला ग्रुप द्वारा बहुत साल पहले ही झारखंड के मुरी मे हिंडाल्को की फैक्ट्री लगाई गई है। यहां के लोगों का लगातार मदद मिल रहा है। यहां नेचुरल रिसोर्स बहुत है। हमलोगों की कंपनी झारखंड में काम करने को तैयार है। हजारीबाग जिले में हमलोगों को कोल ब्लॉक मिला है। इसमें हमलोग जल्द ही काम शुरू करेंगे।

क्0 हजार करोड़ इन्वेस्ट करेंगे: शशि रुइया

एस्सार ग्रुप के चेयरमैन शशि रुइया ने भी झारखंड में व्यवसाय के लिए बेहतर माहौल की बात कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड रिसोर्स रीच स्टेट है। झारखंड में स्किल्ड मैन पावर भी है। इस कारण कंपनी को बेहतर मैन पावर मिल जाता है। आने वाले सालों में एस्सार ग्रुप द्वारा झारखंड में दस हजार करोड़ रुपए इंवेस्ट किया जाएगा। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में भी आपार संभावनाएं हैं। हमलोगों की कंपनी द्वारा जमशेदपुर में ख्भ्00 सीट का बीपीओ शुरू किया गया है। रांची में भी ख्000 सीट का बीपीओ शुरू किया जाएगा।

इसी साल भ् हजार करोड़: अनिल अग्रवाल

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह हमारी घर वापसी है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग की गलियों में मेरा बचपन गुजरा है। झारखंड में इस साल वेदांता कंपनी द्वारा भ् हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया जाएगा। राज्य के एमएसएमई ग्रुप से आग्रह करते हैं कि वे लोग भी हमारी कंपनी के साथ एसोसिएट हों और काम करें। इससे पूरे राज्य में व्यावसायिकमाहौल बनेगा।

ख्0 हजार करोड़ करेंगे निवेश: नवीन जिंदल

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के नवीन जिंदल ने कहा कि झारखंड में हमारे लिए बेहतर व्यवसाय करने वाला माहौल है। शुरू में जब हमलोग पतरातू में जिंदल पावर प्लांट शुरू करने का निर्णय लिये थे, तो रांची आने के बाद फ्000 युवाओं ने बाइक रैली निकालकर वेलकम किया था। राज्य में बिजनेस करने का बेहतर माहौल है। अभी पतरातू में क्.म् टन मिलियन का उत्पादन हो रहा है। आने वाले कुछ सालों मे इसे बढ़ाकर सलाना छह टन किया जाएगा। ख्0 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया जाएगा।

क्0 हजार को जॉब देंगे: राजेश अडानी

अडानी पावर लिमिडेट के एमडी राजेश अडानी ने राज्य में इंवेस्टमेंट का बेहतर माहौल बताया और कहा कि अडानी ग्रुप द्वारा झारखंड में कई प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। राज्य के दस हजार युवाओं को नौकरी दी जाएंगी। हमलोग क्भ् हजार करोड़ रुपए का पावर प्लांट गोड्डा में शुरू करने जा रहे हैं। सोलर पावर क्षेत्र में भी हमलोग झारखंड में काम कर रहे हैं। इसमें फ् हजार करोड़ रुपए इंवेस्ट किया जाएगा। आने वाले कुछ सालों में राज्य में ख्फ् हजार करोड रुपए इन्वेस्ट होगा।