- उमस ने किया परेशान तो शाम को मौसम हुआ सुहाना

VARANASI

शहर का मौसमी मिजाज बुधवार को कुछ अलग ही रहा। दिन भर धूप खिली रही और शाम को बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। हालांकि दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। जब तक बादल नहीं बरसे तब तक लोगों ने खासी गर्मी का एहसास किया शाम को मौसम का मिजाज बदला और घनघोर काले बादलों ने आसमान पर कब्जा कर लिया। इसके बाद ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहाना बना दिया। थोड़ी ही देर बाद झमाझम बरसात होने लगी।

ऐसा ही रहेगा मौसमी मिजाज

अभी पांच अगस्त तक मौसम के ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पाण्डेय बताते हैं कि अभी मॉनसून द्रोणिका धीरे धीरे हिमालय की तराई की ओर बढ़ रही है। ऐसे में आसार बन रहे हैं कि पांच अगस्त के बाद बारिश कुछ दिनों के लिए रुक सकती है। मगर यह भी संभावना है कि अगर इस दौरान बंगाल की खाड़ी में कोई डिप्रेशन बन गया तो फिर से बारिश होने की संभावना बन जाएगी। इधर मौसम विभाग ने ख्ब् घंटे का अधिकतम तापमान फ्ब्.म् डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम ख्7.क् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।