- आज खोले जाएंगे हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया गया श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

JOSHIMATH: हेमकुंड साहिब के लिए यात्रियों का जत्था बुधवार को गोविंदघाट से रवाना हुआ। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जत्थे को विधिवत रवाना किया। पहले जत्थे में ख्भ्00 श्रद्धालु शामिल हैं, जो घांघरिया में रात्रि विश्राम के बाद आज हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे और हेमकुंड साहिब में कपाट खुलने के बाद पहली अरदास में शामिल होंगे।

सरोपा भेंट कर किया रवाना

बुधवार की सुबह पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गो¨वदघाट में पंज प्यारों को सरोपा भेंट कर ढाई हजार यात्रियों के जत्थे को हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया। इससे पहले भ्00 यात्रियों का एक जत्था मंगलवार को ही घांघरिया पहुंच चुका है। यात्रियों के गो¨वदघाट पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी था। जत्थे के हेमकुंड रवाना होने से पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गो¨वदघाट गुरुद्वारे में आयोजित सबद-कीर्तन व अरदास में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपने साथ धाम में प्लास्टिक सामग्री न ले जाएं, साथ ही धाम की स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। महाराज ने कहा कि सरकार हेमकुंड साहिब में यात्री सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।