भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

बांग्लादेश में होली

बांग्लादेश में हिंदु समुदाय के लोग किसी मंदिर में एकत्रित होते हैं और होली मनाते हैं। पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाता है। रातभर गाना बजाना होता है और सुबह रंगों और गुलाल से होली खेली जाती है। लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं और गुजिया खिलाते हैं। हिंदुओं के अलावा बांग्लादेशी नागरिक भी होली को बेहद पसंद करते हैं। बहुसंख्यक लोग भी हिंदुओं के साथ होली के रंग में डूब जाते हैं। विशेष रूप से मंदिरों में एकत्रित होकर खेली जाती है होली। स्थानीय नागरिक भी होली का आनंद उठाते हैं।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

गुआना की होली

साउथ अमेरिका के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित गुआना एक छोटी सी जगह है। जहां होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली की हर परंपरा का यहां पालन होता है। होलिका दहन में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। होली गायन की विशेष परंपरा निभाई जाती है। होलिका दहन के बाद सभी एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। यहां बकायदा रंगों और गुलाल के साथ होली खेली जाती है। होली की मस्ती में डूबने के लिए लोगों को छुट्टी भी दी जाती है। इस देश में भारतियों की आबादी 33प्रतिशत के आसपास है। होली के वक्त हिंदु परिवारों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

पाकिस्तान में होली

पाकिस्तान में होली की वैसी धूम तो नहीं होती जैसी गुआना में होती है। यहां सादगी के साथ होली का त्योहार मनाते हैं। जिसमें उनके दोस्त और रिश्तेदार शामिल होते हैं। होली पर भारतीय परंपराओं के अनुसार अपने घरों की साफ सफाई करते हैं। होली पर विशेष रूप से गुजियाएं बनाई जाती हैं। जिसमें दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जाता है। मुसलमान दोस्त अपने हिंदु दोस्तों के यहां बड़े प्यार से गुजिया का स्वाद चखते हैं। एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। शालीनता से अबीर-गुलाल का तिलक किया जाता है। ईद की तरह हिंदु घरों पर होली दावत का आयोजन करते हैं।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

साउथ अफ्रीका की होली

साउथ अफ्रीका में हिंदुओं की आबादी काफी अधिक है इसलिए यहां होली काफी धूम-धाम से मनाई जाती है। होली की तो बात ही निराली होती है। हिंदुओं के अलावा साउथ अफ्रीकन भी इस पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। होली जलाई जाती है खूब नाच गाना होता है। कई स्थानों पर होली के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागेदारी होती है। रंगों से जमकर होली खेली जाती है। जिसमें साउथ अफ्रीकन भी पीछे नहीं रहते। अपने दोस्त और जानकारों के अलावा वह आते-जाते लोगों पर भी रंग डाल देते हैं। यहां रंग खेलने की धूम भारत से कम नहीं होती। हिंदुओं की आबादी अधिक होने के कारण साउथ अफ्रीका के बड़े हिस्से में दिखाई देती है होली की धूम। स्थानीय नागरिक भी बढ़-चढ़ कर खेलते हैं होली।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

त्रिनिदाद में होली की धूम

त्रिनिदाद और तोबाको में होली जमकर मनाई जाती है। होली जलाई जाती है और नृत्य संगीत की महफिल सजती है। ढ़ोलक की थाप पर होली के गीत फिजां में गूंज जाते हैं। होली जलाने के बाद लोग एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। रंग गुलाल मलते हैं। यहां भी हिंदुओं की संख्या बहुतायत में है। इसलिए होली खेलते वक्त जमकर हुड़दंग मचता है। लोग तेज आवाज में चौटाल का गायन करते हैं। गानों के साथ केवल ढोलक और मंजीरों का ही इस्तेमाल किया जाता है। गाने की थाप पर लोग झूमकर नाचते हैं।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

ब्रिटेन में होली

यूके में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाते हैं। रंगों का यह पर्व यूके वासियों के लिए आकर्षण का विषय होता है। वहां के लोग हिंदुओं को यह त्योहार मनाते देख उल्लास से भर जाते हैं। हिंदुओं के साथ बड़ी संख्या में वहां के नागरिक होली का त्योहार मनाते हैं। होली जलाने के बाद होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होता है। गुजियाएं खिलायी जाती हैं। इसके बाद रंगों की होली खेली जाती है। ब्रिटेन के लोग भी अपने हिंदु दोस्तों से चाव से रंगों को अपने ऊपर डलवाते हैं। ब्रिटेन के शहर लीसेस्टर में होली की सबसे अधिक धूम होती है। यहां जमकर होली खेली जाती है। जिसमें हिंदुओं के अलावा वहां के निवासी भी चाव से हिस्सा लेते हैं।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

न्यूयार्क में होली

अमेरिका में भारतियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में होली का त्योहार भी प्रतिवर्ष भव्य होता जा रहा है। अमेरिका में विभिन्न अलग-अलग स्थानों पर होली समारोहों का आयोजन करते हैं। गीत-संगीत के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भारतीय रीति रिवाजों के साथ होलिका जलाई जाती है। होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होता है। होली में अमेरिकन भी बड़े चाव से शामिल होते हैं। होली भी यहां जमकर खेली जाती है। विशेषरूप से न्यूयार्क पर होली की सबसे ज्यादा धूम होती है। हर ओर रंग ही रंग नजर आता है। कई जगहों पर सामूहिक रूप से होली मनाई जाती है। होली पर न्यूयार्क को देख एक बार को ऐसा लगने लगता है कि यह शायद भारत का ही कोई शहर है। रंगों से सराबोर न्यूयार्क होली पर भारत के ही किसी शहर जैसा प्रतीत होता है।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

नेपाल में होली

नेपाल में होली बेहद तड़क-भड़क और धूमधाम से मनाई जाती है। होली के एक हफ्ते बाद तक लोगों का होली खेलना जारी रहता है। एक हफ्ते पहले से ही इस त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रंग और पिचकारियों की दुकानें सज जाती हैं। गलियों और सड़कों पर गुजरते लोग भी इससे नहीं बच पाते। नेपाल के बारे में कहा जा सकता है कि होली मनाने के मामले में यह भारत से जरा भी पीछे नहीं है। यहां का माहौल और हुड़दंग होली पर पूरी तरह भारत जैसा ही होता है। होली से पूर्व बांस के पोल पर कुछ कपड़े और झालरें बांधी जाती हैं। इस पोल को अच्छे भाग्य का प्रतीक मानते हुए सड़क पर लगाया जाता है। जिसकी लगातार पूजा होती है। होली की समाप्ति पर एक खास औपचारिक कार्यक्रम रखा जाता है, जिसमें इस पोल को आग लगा दी जाती है। इसके बाद ही होली समाप्त मानी जाती है।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

मॉरीरिशस होली की धूम

मॉरीरिशस में भारतियों की अच्छी खासी आबादी है। यहां करीब 63 प्रतिशत भारतीय निवास करते हैं। इसलिए मॉरीरिशस होली की धूम मचना लाजमी है। यहां पूरे धूम-धड़ाके के साथ होली मनाई जाती है। भारत की तरह ही कई स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। होलिका दहन की परंपरा का निर्वाह होता है। फिर जमकर होली खेली जाती है। होली खेलने में बच्चों के साथ बड़े भी कम उत्साहित नहीं होते। यहां रहने वाले अन्य लोग भी जमकर होली का लुफ्त उठाते हैं। करीब 63 प्रतिशत हिंदु आबादी होने के कारण होली की धूम हर ओर नजर आती है। होली पर विदूषक बनकर भी लोग सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आते हैं।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

स्पेन में होली

भारत की तर्ज पर स्पेन में भी होली का त्योहार मनाया जाता है। फर्क बस इतना भर है कि स्पेन में होली अगस्त के महीने में मनाई जाती है। यहां स्पेन के लोगों ने ही इस पर्व की शुरूआत की है। स्पेन में टमाटीनो पर्व भी मनाया जाता है। जिसमें एक दूसरे पर टमाटर फेंके जाते हैं। होली पर स्पेन में जमकर हुड़दंग होता है। लोग सड़कों पर निकल आते हैं और खूब होली खेलते हैं। खासतौर पर युवा इस पर्व में शामिल होते हैं। यह बकायदा रंगों और गुलाल से खेली जाती है। जिसमें स्पेन की सड़कें रंग में रंग जाती हैं। कई बार तो बाॠलीवुड के सितारे भी शूटिंग के दौरान स्पेन की होली का मजा उठा चुके हैं।

भारत ही नहीं इन देशों की हवाओं में भी घुलता है होली का रंग

सूरीनाम देश छोटा पर होली बड़ी

साउथ अमेरिका के पूर्वोत्तर तट पर स्थित सूरीनाम नामक देश छोटा हैपर होली यहां बड़े स्तर पर मनाई जाती है। इस देश में हिंदु बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में भारतीय त्योहारों की यहां धूम है। होली पर यहां के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। होली से जुड़ी हर परंपरा यहां भारतीय तर्ज पर पूरे चाव से निभाई जाती है। यहां कई दिनों पहले से ही होली की तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। यहां रहने वाले अन्य लोग भी इन तैयारियों का हिस्सा बनते हैं। होलिका दहन के बाद जम कर नाच गाना होता है। सभी एक दूसरे को होली की बधाइयां देते हैं। होली से एक हफ्ते पहले अरंडी का पेड़ लगाने की परंपरा है जिसे होलिका दहन वाले दिन जलाया जाता है।

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk