अमेरिका की है घटना

अमेरिका के उटाह में कुछ शिकारियों के होश तब उड़ गए जब वो जंगल से हिरण का शिकार कर अपने कैंप में वापस लौटे। शिकार किये हुए हिरण को जब उन्होंने काटा तो हड्डियों में कुछ ऐसा दिखा जिसने सभी को हैरान कर के रख दिया। उस हिरण की मौत चोट लगने से हुई थी। शिकारियों ने जब उसका शरीर देखा तो उन्हें उसकी पसलियों में एक अजीब सी बनावट नजर आई। उन्होंने देखा कि उस हिरण की हड्डियों में कुछ अजीब है। वो तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि वो एक भाला था। लेकिन इस भाले के साथ हिरण के शरीर ने कुछ अजीब किया था।

लोहे के भाले ने बचाई जान

हिरण को जब भी वो भाला लगा होगा तो वो उसके शरीर के अंदर ही टूट गया होगा। हैरानी की बात तो ये थी कि उस भाले के इर्द गिर्द हिरण के शरीर में अपने आप ही हड्डी की एक परत चढ़ गई। इसका ये मतलब भी निकाला जा सकता है कि शरीर ने पसलियों को सहारा देने के लिए उस भाले का प्रयोग किया। इस चमत्कार की वजह से ही वो सालों तक जिंदा रहा। ये खबर जिसने भी सुनी या पढ़ी उसे यकीन ही नहीं हुआ कि आखिर ये कैसे हो सकता है। कैसे जो भाला उसकी जान ले सकता ता वही उसकी जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा जरिया बन गया।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk