ऐसी है जानकारी
इस राज से भी बहुत जल्द पर्दा उठने वाला है। वैसे सुनने में ये भी आ रहा है कि मोहित सूरी अपने इस अगले प्रोजेक्ट में एक्टर अर्जुन कपूर को कास्ट करने का प्लान बना रहे हैं। अगर ये बात सच साबित हुई तो ये तो साफ है कि श्रद्धा कपूर के साथ ब्वॉयफ्रेंड के किरदार में अर्जुन कपूर ही नजर आएंगे और ये जोड़ा बॉलीवुड का अगला नया जोड़ा बनेगा।

अर्जुन कपूर से पहले ये एक्टर थे पहली पसंद
इससे पहले इस किरदार के लिए एक्टर आदित्य राय कपूर और सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी सामने आ रहा था, लेकिन आखिरी मोहर अर्जुन कपूर के नाम पर लगती नजर आ रही है। वैसे बताते चलें कि मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर इससे पहले फिल्म 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' में साथ काम कर चुके हैं और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।

श्रद्धा कपूर से पहले इनको लेने का था प्लान
वैसे श्रद्धा कपूर भी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए पहली पसंद की हुई एक्ट्रेस नहीं हैं। इससे पहले कृति सेनन को इस फिल्म में लेने का प्लान था, लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम आने के कारण उनसे बात नहीं आगे बढ़ सकी। उसके बाद श्रद्धा कपूर का नाम फिल्म के लिए फाइनल किया गया।

inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk