-बेसिक स्कूलों में बच्चों को दिए जाएंगे बर्तन

-शासन का फरमान, बीएसए ने जारी किए ऑर्डर

<-बेसिक स्कूलों में बच्चों को दिए जाएंगे बर्तन

-शासन का फरमान, बीएसए ने जारी किए ऑर्डर

Meerut

Meerut । बेसिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को प्रदेश सरकार ने धनतेरस पर तोहफा देने की योजना बनाई है। बच्चों को धनतेरस के दिन बर्तन बांटे जाएंगे। शासन ने इसके लिए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। वहीं बीएसए ने शासन के फरमान को अमलीजामा पहनाने के लिए आर्डर भी जारी कर दिया है।

स्कूल में बच्चे नहीं लाएंगे बर्तन

बेसिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे मिड-डे मील के लिए अपने घर से बर्तन लेकर आते हैं। उन्हीं बर्तन में वह मिड डे मील में मिलने वाला भोजन करते हैं। लेकिन अब उनको बर्तन नहीं लाने पड़ेंगे। दरअसल धनतेरस पर शासन बच्चों को बर्तन देगा।

ख्8 अक्टूबर को होगा वितरण

प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ख्8 अक्टूबर को बर्तन बांटे जाएंगे। इसमें बच्चों को थाली और गिलास दिए जाएंगे। शासन ने जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ख्8 अक्टूबर को सभी शिक्षा अधिकारी बर्तन वितरण कार्यक्रम करेंगे।

बर्तन लाने में लगता था समय

अधिकांश स्कूलों में मिड डे मील वितरण के समय बच्चे अपने घर चले जाते थे। घर से बर्तन लाने में कम से कम आधा घंटे का समय अतिरिक्त लग जाता था। कुछ ही बच्चे ऐसे होते है जो सुबह ही घर से बर्तन लेकर आते हैं।

शासन से प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को धनतेरस पर बर्तन वितरण करने के निर्देश आए हैं। बर्तनों के आर्डर दे दिया गया है। ख्8 अक्टूबर को सभी स्कूलों में बर्तन वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

मोहम्मद इकबाल बेसिक शिक्षा अधिकारी