धोनी के खाते में है सिर्फ 46 छक्के

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दूसरे टी-20 में भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेलते हुए दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। धोनी ने इस मैच में 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। धोनी की इस आतिशी पारी का इंतजार काफी लंबे अरसे से था। हालांकि टी-20 में उन्हें वैसे तो ज्यादा बैटिंग करने का मौका मिलता नहीं। मगर पिछले कुछ मैचों में बारी आई भी, तो माही कुछ खास नहीं कर सके थे।

88 मैच खेलने के बाद दूसरा टी-20 अर्धशतक लगा पाए धोनी

यह है करियर का दूसरा अर्धशतक

12-13 साल से क्रिकेट खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी का यह रिकॉर्ड थोड़ा हैरान जरूर करता है। माही ने टी-20 में आज तक कोई शतक नहीं लगाया। वहीं हॉफसेंचुरी की बात करें तो उनके खाते में सिर्फ 2 हैं। करियर में 88 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके माही ने पहला अर्धशतक पिछले साल फरवरी में ही इंग्लैंड के विरुद्ध बंगलुरु में बनाया था। तब उन्होंने 36 गेंदों में 56 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। हालांकि पहला अर्धशतक भी 78वें मैच में आया। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में जब धोनी ने दूसरा अर्धशतक लगाया तो उनके कुल मैचों की संख्या 88 हो गई।

टी-20 में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा छक्के लगाए इस खिलाड़ी ने, धोनी हैं बहुत पीछे

88 मैच खेलने के बाद दूसरा टी-20 अर्धशतक लगा पाए धोनी

ऐसा है टी-20 करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने 88 टी-20 मैचों में 37.68 की औसत से 1432 रन बनाए हैं। इसमें से 460 रन तो उन्होंने घर के बाहर बनाए हैं। जबकि घर में उनके नाम 1061 रन दर्ज हैं। धोनी को घरेलू कंडीशन में बैटिंग करना ज्यादा भाता है। खैर सेंचुरियन टी-20 में धोनी ने एक और अनोखा कारनामा किया है। धोनी ने इस मैच में 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। तीसरा छक्का लगाते ही माही ने बतौर विकेटकीपर टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया। धोनी के नाम अब टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46 छक्के दर्ज हो गए। वहीं बटलर के खाते में 43 छक्के हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा पिटने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, चहल का नाम सबसे ऊपर

Cricket News inextlive from Cricket News Desk