सबसे कम उम्र के डॉक्टर हैं अर्पण
भारतीय मूल के डॉक्टर अर्पण दोषी उत्तर-पूर्वी इंग्लैंड के यॉर्क टीचिंग हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस शुरू करेंगे।। वे ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के डॉक्टर हैं। शेफील्ड  यूनिवर्सिटी से अर्पण ने सोमवार को 21 साल और 335 दिन की उम्र में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले रसेल फेहिल सबसे कम उम्र के डॉक्टर के रूप में मशहूर थे। अर्पण ने उनसे 17 दिन कम उम्र में डिग्री ली है। अर्पण कहते हैं कि मैं हमेशा से डॉक्टर बनना चाहता था। पढ़ाई के दौरान उम्र को लेकर उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। मानव शरीर आखिर कैसे काम करता है। इसे बारे में मैं बचपन में अक्सर सोचता था।

फ्रांस में हुई है अपर्ण की पढ़ाई
डॉक्टर बनकर दूसरों की मदद करने की भी सोच थी। साल 2009 में अर्पण भारत से फ्रांस चले गए, जहां उनके पिता को परमाणु परियोजना में नौकरी मिली। वहां उन्होंने स्थानीय विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। 16 साल की उम्र में उन्होंने अंतर्रष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास की। यह परीक्षा फ्रांस में ही ली गई थी। अर्पण ने गुजरात के गांधीनगर स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। 13 साल तक उन्होंने उसी स्कूल में पढ़ाई की इसके बाद वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिये विदेश चले गये।

फ्रेंड ने दी अर्पण को जानकारी
अर्पण के पिता पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। भरत के पिता को इंटरनेशनल फ्यूजन प्रोजेक्ट के लिये फ्रांस जाना पड़ा। भरत के साथ उनका पूरा परिवार भी फ्रांस गया। अर्पण ने हिन्दी, गुजराती और इंग्लिश में से अंग्रेजी को अपनी पढ़ाई आगे जारी करने के लिये भाषा के तौर पर चुना। अर्पण ने बताया कि उन्हें इस बात का पता भी नहीं था कि वो यूके के सबसे यंग डॉक्टर है। सोशल मीडिया पर उनके एक फ्रेंड ने जब अर्पण के बारे में न्यूज पढ़ी तो उन्हें बताया। अर्पण कहते हैं कि उनके माता पिता को उन पर गर्व होगा। 17 साल की उम्र में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई के लिये एप्लाई करना शुरु किया था।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk