कीमत को सही साबित कर रहे स्टोक्स ने तीन बार लगाई पुणे सुपरजायंट्स की नैया पार
एक मई को गुजरात लॉयंस के खिलाफ तो उन्होंने अकेले दम पर पुणे की नैया पार लगाई।  पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी पर उतरे इस इंग्लिश क्रिकेटर को गुजरात के खिलाफ  दूसरे ओवर में ही बैटिंग को जाना पड़ा।  पुणे की टीम तीन विकेट 10 रन पर गंवा चुकी थी और गहरे संकट में थी।  ऐसे में मैच बचाने का जिम्मा स्टोक्स पर था और उन्होंने इसे पूरा भी किया।  उन्होंने 63 गेंद में नॉटआउट 103 रन बनाकर पुणे को पांच विकेट से जीत दिला दी।  पारी के अंत तक स्टोक्स को क्रैंप आने लगे थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। 
ipl 2107: सबसे महंगे ‘बेन स्टोक्स’ दे रहे हैं 'पैसा वसूल’ परफॉर्मेंस

चोट से लंगड़ाए, लेकिन हार नहीं मानी
स्टोक्स जब अपनी सेंचुरी से तकरीबन 20-25 रन दूर थे तब उनके पैर में खिंचाव आ गया।  दर्द उनके चेहरे पर साफ  नजर आ रहा था, लेकिन इस खिलाड़ी ने इस दौरान न सिर्फ लंगड़ाते-लंगड़ाते रन पूरे किए, बल्कि लगातार चौके-छक्के बरसाते रहे।  जब स्टोक्स 97 रन पर खेल रहे थे तब एक रन लेने के बाद उनका दर्द इतना बढ़ गया कि वो पिच पर ही गिर गए।  लगा कि अब सेंचुरी के बचे दो रन पूरे नहीं हो पाएंगे और वो आउट हुए तो पुणे की जीत भी मुश्किल में आ जाती।  कुछ मिनटों का ब्रेक हुआ और एक बार फिर ये खिलाड़ी खड़ा हो गया।  उन्होंने छक्का जड़कर न सिर्फ  अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी पूरी की, बल्कि टीम को भी जीत के करीब पहुंचा दिया।  

विराट की गोद में खेलती दिखी हरभजन की 'खुशियों की पोटली’

सेंचुरी जमाने वाले दूसरे इंग्लिशमैन
आईपीएल-10 में बेन स्टोक्स तीन मैन ऑफ द मैच के अवार्ड जीत चुके हैं।  उनके अलावा इस सीजन में ऐसा कोई नहीं कर पाया है। आईपीएल में सेंचुरी लगाने वाले वे दूसरे इंग्लिश क्रिकेटर हैं। पांच साल पहले केविन पीटरसन ने यह कारनामा किया था। स्टोक्स ने इस सीजन में अभी तक आठ मैच खेले हैं और 230 रन बनाए हैं।  वे छह विकेट भी झटक चुके हैं। स्टोक्स के बूते ही पुणे की टीम इस सीजन में दावेदार बनकर उभरी है। 
ipl 2107: सबसे महंगे ‘बेन स्टोक्स’ दे रहे हैं 'पैसा वसूल’ परफॉर्मेंस

धोनी की दीवानी हैं लड़कियां, बन सकते हैं बॉलीवुड के हीरो

कप्तान स्मिथ ने बांधे तारीफों के पुल
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स उनकी टीम के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं। स्टोक्स की तारीफ करते हुए स्मिथ ने कहा, 'उन्होंने बहुत अच्छे से बल्लेबाजी की।  जिस नंबर पर वह हैं और जिस तरह से वह खेले, उससे हम बेहद खुश हैं।  यह एक शानदार पारी थी।  टीम पर दबाव था, लेकिन उन्होंने खेल को सही समय पर संभाल लिया।  स्टोक्स शुरुआत से ही कहते आए हैं कि वह अपने प्रदर्शन के तर्ज पर खुद को तोलते हैं। स्मिथ ने कहा, 'हमारी शुरुआत अच्छी नहीं थी। महेंद्र सिंह धोनी और स्टोक्स ने पारी को संभाला।  मैदान पर बड़े शॉट मारना आसान है और स्टोक्स ने इसका अच्छा फायदा उठाया।  हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रयास किया और गुजरात को 160 पर रोका। लॉकी फर्ग्यूसन का दुर्भाग्य था कि वह इस मैच में शामिल नहीं हो पाए।

आईपीएल 10 की दस अनदेखी तस्वीरें

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk