मुंबई इंडियंस की सबसे खराब शुरुआत

मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर रोहित एंड कंपनी को मौजूदा सीजन की पहली जीत की दरकार थी। मुंबई की टीम अपने होम ग्राउंड पर मैच खेल रही थी। ऐसे में पूरा स्टेडियम नीले झंडों से रंगा था। हर कोई रोहित की टीम को चियर कर रहा था। खैर टॉस हुआ, मुंबई पहले बल्लेबाजी करने आई। टीम के रेगुलर ओपनर रोहित शर्मा ने अपनी जगह सूर्य कुमार यादव को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी। एविन लुईस के साथ सूर्यकुमार पारी की शुरुआत करने मैदान में आए। उधर आरसीबी के कप्तान ने पहला ओवर फेंकने के लिए तेज गेंदबाज उमेश के हाथ में गेंद थमा दी। उमेश का इस आईपीएल में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है।

ipl इतिहास में 7 साल बाद दोहराई गई यह घटना,खिलाड़ी ही नहीं दर्शक भी रह गए सन्‍न

पहली दो गेंद पर गिरे दो विकेट

मुंबई की पारी की पहली गेंद खेलने के लिए सूर्यकुमार यादव सामने थे। उमेश भागते हुए आए और उन्होंने स्टंप की लाइन में गेंद फेंकी। गेंद जरा सी घूमी और यादव के बल्ले के बगल से होते हुए सीधे स्टंप में जा लगी। पहली गेंद पर मुंबई का पहला विकेट गिर गया। स्टेडियम पर मुंबई-मुंबई का शोर थोड़ा कम हुआ। अब बैटिंग करने आए ईशान किशन, इन्हें भी उमेश ने वैसी ही गेंद फेंकी जैसी पहली थी। नतीजा इस बार भी पहले जैसा ही था। किशन भी गेंद को मिस कर गए और उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया। पहले ओवर की पहली दो गेंद पर दो विकेट गिरने से वानखेड़े में सन्नाटा छा गया। मुंबई के खिलाड़ी ही नहीं दर्शक भी यह नजारा देख सन्न रह गए।  

ipl इतिहास में 7 साल बाद दोहराई गई यह घटना,खिलाड़ी ही नहीं दर्शक भी रह गए सन्‍न

सात साल पहले भी हुआ था ऐसा

आईपीएल इतिहास में ऐसा सिर्फ दो बार हुआ है, जब पहले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर दो विकेट गिरे हों। सात साल पहले 2011 में सबसे पहले यह कारनामा किया था तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने। प्रवीण ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए चेन्नई के दो बल्लेबाजों को चलता किया था। प्रवीण ने श्रीकांत अनिरुद्ध और सुरेश रैना को अपना शिकार बनाया था। इसके बावजूद सीएसके की टीम 188 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में पंजाब की टीम ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk