जमकर चल रहा गेल का बल्ला

पिछले 13 दिनों से चल रही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का पहला शतकवीर मिल गया। फैंस को इंतजार था कि आखिर इस 11वें सीजन का पहला शतक किसके बल्ले से निकलेगा। पंजाब की तरफ से खेलते हुए गेल ने फैंस का इंतजार खत्म किया। गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए 16वें मुकाबले में गेल के बल्ले से तेजतर्रार शतक निकला। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस सीजन में दो मैच खेले और दोनों बार पंजाब को जीत दिलाई।

कोहली जब 10 साल के थे तब से क्रिकेट खेल रहे क्रिस गेल,ipl में उनका यह रिकॉर्ड शायद ही टूटे

गेल ने जब डेब्यू किया, तब कोहली 10 साल के थे

दुनिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से माने जाने वाले क्रिस गेल काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। आईपीएल में पहले वह आरसीबी की तरफ से खेलते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस समय आरसीबी के कप्तान विराट कोहली गेल से काफी छोटे हैं। कोहली जब 10 साल के थे तब गेल ने अंतर्रराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। गेल ने साल 1999 में अपना पहला वनडे खेला था, उन्होंने अपना पहला मैच भारत के खिलाफ ही खेला था। हालांकि डेब्यू मैच में वह 1 रन पर आउट हो गए थे। मगर उसके बाद उन्होंने अपने खेल का स्तर कितना ऊंचा किया यह हम सभी जानते हैं।

आईपीएल के बादशाह हैं गेल

क्रिस गेल का आईपीएल करियर देखें तो अब तक उनके नाम 103 मैचों में 42.61 की औसत से 3793 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 22 अर्धशतक निकले हैं। आईपीएल का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 175 रन भी गेल के नाम है। वहीं इस लीग में सबसे ज्यादा 280 छक्के भी गेल ने ही मारे हैं, उनसे पीछे रोहित हैं जिनके नाम 179 छक्के दर्ज हैं। यानी कि गेल का सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड शायद ही कभी टूटे। पिछले कई सीजन तक गेल आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे थे। मगर पंजाब में शामिल होते ही गेल और भी खतरनाक बन चुके हैं।

कोहली जब 10 साल के थे तब से क्रिकेट खेल रहे क्रिस गेल,ipl में उनका यह रिकॉर्ड शायद ही टूटे

वनडे में लगा चुके हैं दोहरा शतक

गेल ने अपने पूरे करियर में 280 वनडे खेले, इसमें उन्होंने 37.11 की औसत से 9575 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक और 48 अर्धशतक भी निकले। वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 215 रन है। वह दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक जड़ा है। टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो गेल के खाते में 103 मैच है जिसमें उन्होंने 42.18 की औसत से 7214 रन बनाए। टेस्ट में उनके बल्ले से 15 शतक और 37 अर्धशतक निकले और उनका सर्वाधिक स्कोर 333 रन है।

टी-20 के बादशाह हैं क्रिस गेल

टी-20 इंटरनेशनल मैचों में क्रिस गेल के नाम दो शतक हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभी तक 55 टी-20 खेले हैं जिसमें 33.80 की औसत से 1589 रन बनाए। इसमें 13 अर्धशतक भी शामिल हैं। अगर आईपीएल की बात करें तो उनके रिकॉर्ड आसमान छूते हैं। 323 मैचों में गेल ने 11068 रन बनाए, इसमें 20 शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 175 रन है।

कोहली जब 10 साल के थे तब से क्रिकेट खेल रहे क्रिस गेल,ipl में उनका यह रिकॉर्ड शायद ही टूटे

4 बार खेल चुके हैं आईसीसी वर्ल्ड कप

19 साल के अंतर्रराष्ट्रीय करियर में क्रिस गेल चार बार वर्ल्ड कप खेले हैं। पहला वर्ल्ड कप उन्होंने 2003 में खेला था, उसके बाद 2007, 2011 और 2015 में वह वेस्टइंडीज की तरफ से वर्ल्ड कप में नजर आए। इतने बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद गेल कभी भी अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना पाए। कैरेबियाई टीम आज तक सिर्फ दो बार वर्ल्ड कप जीती है वो भी 1975 और 1979 में। फिलहाल गेल को उम्मीद है कि 2019 में वह कुछ कमाल कर पाएंगे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk