वायलेट ब्राउन का नाम

हाल ही में विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला एम्मा मोरानो ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 29 नवंबर, 1899 को इटली में जन्मी मोरानो 117 साल की थी। ऐसे में हाल ही में उनके केयरटेकर ने इस बात की जानकारी दी है कि शनिवार की दोपहर में उनका निधन हो गया है। जिसके बाद से अब दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला की लिस्ट में जमैका की वायलेट ब्राउन का नाम शामिल हो गया है। इनका जन्म 10 मार्च 1900 में हुआ था। इस समय इनकी उम्र भी 117 साल है।

बच्चों से ज्यादा स्वस्थ्य

वायलेट ब्राउन ने अगस्टस गायनॉर ब्राउन से शादी की थी। वायलेट ब्राउन को कुल 6 बच्चे हुए। वायलेट ब्राउन ने हाल ही में जमैका के एक न्यूजपेपर Gleaner को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़ी बहुत से रोचक बताई। जिसमें उस समय उनका कहना था कि उनके 5 बच्चे जीवित हैं। वह अपनी लाइफ से बेहद खुश है। वह अहसास करती हैं कि वह अपने सभी बच्चों से ज्यादा स्वस्थ्य हैं। इस उम्र में भी उन्हें कोई परेशानी और बीमारी नहीं है। इतना ही नहीं जब वायलेट से यह पूछा गया कि उम्र का यह पड़ाव काफी अद्भुत है। जिससे इस समय वह कैसा फील करती हैं और इसका राज क्या है।

पोर्क और चिकन नही खाती

इस पर उनका जवाब था कि यह सवाल उनसे अक्सर लोग पूछते है। इस पर उन्हें गर्व है और दूसरी चीज इसका कोई गुप्त सूत्र नहीं है। उनका कहना था कि वह पोर्क (सूअर का मांस), चिकन खाने और रम पीने से बचती हैं। इसके अलावा वह बाकी सब कुछ खाती पीती हैं। वहीं इनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जो जापानी महिलाएं है। नबी ताज़ीमा 4 अगस्त 1900 को पैदा हुई थीं। वहीं  चियो मिआको 2 मई 1901 को पैदा हुईं थीं।

19वीं सदी में पैदा हुई यह महिला आज भी है जिंदा, रोजाना खाती है ये अंडे

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk