दुनिया का सबसे अधिक उम्र वाला व्यक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मासाजो नोनका का जन्म 25 जुलाई, 1905 में हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें दुनिया का सबसे अधिक उम्र वाला व्यक्ति माना है। बता दें कि सबसे अधिक उम्र के ब्यक्ति का खिताब अब तक स्पेन के रहने वाले फ्रांसिस्को नूनज़ ओलिवेरा के पास था, लेकिन इस साल 113 की उम्र में उनकी मौत हो गई।

पेशे से किसान और लकड़ी काटने वाला

जवानी में पेशे से किसान और लकड़ी काटने वाले रहे मासाजो नोनका का घर उत्तरी टोक्यो से 900 किलोमीटर दूर होकाइदो आइलैंड के अशोरा शहर में है। जानकारी के मुताबिक नोनका के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बता दें कि नोनका स्पा में डिपिंग और मिठा में विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी स्पंज केक खाने के बहुत शौकीन हैं।

नोनाको के अलावा इन्हें भी मिल चुका यह खिताब

नोनको अपने रिश्तेदारों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को दुनिया के सबसे उम्र वाले व्यक्ति का खिताब लेने पहुंचे थे। बता दें कि नोनको और फ्रांसिस्को से पहले सबसे पुराने व्यक्ति का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जापान के रहने वाले जिरोमोना किमुरा के नाम था, लेकिन साल 2013 में 116 साल और 54 दिनों की उम्र में उनका निधन हो गया। इसके अलावा सबसे पुराने व्यक्ति का खिताब फ्रांस के जीन लुईस कैलेंमेंट के भी नाम था, लेकिन साल 1997 में 122 वर्ष और 164 दिन की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।

International News inextlive from World News Desk