JAMSHEDPUR: झारखंड स्टेट के एक्स सीएम हेमंत सोरेन ने मोमेंटम झारखंड को सरकारी खजाने की लूट करार दिया है। कहा कि यह वास्तव में इवेंट मैनेजमेंट घोटाला है। शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के समागम सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सोरेन ने कहा कि झारखंड की जमीन लुटवाने के लिए राज्य सरकार पूंजीपतियों की आवभगत में करोड़ों रुपये लुटा रही है। हेमंत ने सरकार की नीयत पर सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकार छत्तीसगढ़ से जमीन लेकर आई है जो यहां औने-पौने दाम में पूंजीपतियों को सौंपने के नित नए जतन कर रही है।

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुए पार्टी के विधानसभा क्षेत्रवार समागम सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोमेंटम झारखंड में पिछली बार सरकार ने ब्00 करोड़ रुपये सरकारी खजाने से फूंक दिए थे। जमशेदपुर में फिर क्9 अगस्त को करोड़ों रुपये पूंजीपतियों की खुशामद में बहा दिए जाएंगे। एक दिन में ढाई करोड़ रुपये तक खर्च दिए जाएंगे। हेमंत ने टायो-केबुल का उदाहरण देते हुए कहा कि सिंहभूम के बीमार पड़े उद्योग के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं, उल्टे नए उद्योग ला रहे। ख्00-फ्00 करोड़ की कंपनी स्थापित करने के लिए ब्00 करोड़ खर्चे जा रहे।

बिहार का आदमी भी झारखंड का सीएम होता तो ठीक

एक्स सीएम ने कहा कि झारखंड का सीएम अगर बिहार या ओडिशा से आए किसी व्यक्ति को बना दिया जाता तो राज्य के इतने बुरे हालात न होते, लेकिन छत्तीसगढ़ के व्यक्ति को सीएम बना कर झारखंड की जनभावना की अवहेलना की गई। यह सरकार पूंजीपतियों के लिए बनी है। सरकार का हर निर्णय जमीन की लूट के ईर्द-गीर्द ही है।

बाहरी को मूलवासियों का हक मारने की छूट

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने स्थानीयता नीति बनाकर यहां ख्00 साल से बसे मूलवासियों व क्0 साल से रह रहे बाहर से आए लोगों को एक तराजू में तौल दिया है। यह हमें स्वीकार नहीं। सरकार ने नौकरी में सीधे-सीधे बाहर से आए लोगों को यहां के मूलवासी-आदिवासियों का हक मारने की आजादी दे दी। नौकरी से हाथ धोने के बाद अब जीमन भी सरकार लूटना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोटा लेकर आए लोगों को हमने अपनाया, लेकिन उन्होंने पीठ में छुरा घोंप दिया। कहा कि हम उनका हक मारने के पक्षधर नहीं, लेकिन मूलवासियों का हक भी मारा नहीं जाना चाहिए।

झारखंड में विधि व्यवस्था ध्वस्त, गूंगी है सरकार

झारखंड विधानसभा के नेता विपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में गुंडाराज चल रहा है। राह चलते लोग अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को पीट-पीट कर मार देते हैं और सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती। पिछले ढाई साल में सरकार सिर्फ वर्ग विशेष के फायदे के लिए राज्य के साथ दुराचार करती रही। विकास के नाम पर गांवों को उजाड़ने की मुहिम चला दी गई। धर्म स्वतंत्रता विधेयक के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने का काम किया जा रहा। खुद सीएम के अपने शहर (जमशेदपुर) की विधि व्यवस्था ध्वस्त है। अफवाह भर पर यहां दंगे हो जाते हैं। बिहार या ओडिशा का गैर आदिवासी भी यहां का सीएम होता तो इतने बुरे हालात नहीं होते।

शराब बेचना बीजेपी की दोहरी चरित्र का प्रमाण

हेमंत सोरेन ने कहा कि एक ओर बीजेपी समर्थन वाली बिहार की नीतीश सरकार शराब बंदी करती है और वहीं बीजेपी सरकार पड़ोस में ही झारखंड में खुद शराब बेचने का बंदोबस्त करती है। यह बीजेपी के दोहरे चरित्र का प्रमाण है। झारखंड सरकार शिक्षकों से शराब बेचवाना चाहती है। सहज समझ में आ रहा कि सरकार राज्य का क्या हाल करना चाहती है। उन्होंने किसानों के आत्महत्या करने पर दो लाख का मुआवजा देने के सरकार की घोषणा पर भी चुटकी ली। उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया।

बहुमत के लिए मिशन ख्0क्9 का आगाज

शुक्रवार को जेएमएम ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा समागम के साथ ही ख्0क्9 चुनाव की तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया। इसके तहत अब पूर्वी सिंहभूम के बाकी बचे सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में ऐसे ही समागम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को समागम के मौके पर हेमंत सोरेन समेत जेएमएम के सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सीएम रघुवर दास पर कई आरोप लगाए तो वहीं मोमेंटम झारखंड पर सवाल उठाए। बोले केबुल पहले खुलवाएं सीएम। उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर ठेला-खोमचे वालों को हटाए जाने के लिए भी सरकार पर निशाना साधा। वहीं पार्टी जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि सीएम ने पहले मालिकाना के नाम पर लोगों को ठगा, अब मोमेंटम झारखंड के नाम पर भ्रम फैला रहे। वहीं मोहन कर्मकार ने भी मोमेंटम झारखंड में छोटी-छोटी कंपनियों के लिए करोड़ों खर्च करने का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो, कृष्णा मार्डी, राजू गिरि, शेख बदरुद्दीन, महाबीर मुर्मू, प्रमोद लाल, बाल्ही मार्डी आदि उपस्थित थीं।

हेमंत ने आरापों की लगाई झड़ी:-

- मोमेंटम झारखंड वास्तव में इवेंट मैनेजमेंट घोटाला है। गोपाल मैदान मे जितने रुपए का निवेश नहीं होगा, उससे अधिक सरकारी राशि सिर्फ प्रचार में फूंकी जाएगी।

- भाजपा ने सरकारी सेवकों को अपना परिवार बना लिया है। कई शीर्ष नौकरशाह के परिवार के लोग भाजपा में बड़े पद पर है।

- टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में सरकार ने हस्तक्षेप किया है। ऐसा क्यों किया गया? जग जाहिर है। वहां इलेक्शन नहीं, सलेक्शन हुआ है। इसलिए सीएम अब खुद को मजदूर का बेटा नहीं कह सकते।

- नेशनल हाईवे की दुर्दशा देख मन दुखी होता है। यहां से दिल्ली तक भाजपा की सरकार है, लेकिन नेशनल हाईवे को देख कर इन लोगों को शर्म नहीं आती।

::::

क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :

9999