- नगर निगम के सर्वे में खुलासा

- 5 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा

<- नगर निगम के सर्वे में खुलासा

- भ् हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा

Meerut Meerut : नगर निगम की पांच हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा है। नगर निगम के सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ। यह महज शहर की जमीन का आंकड़ा है। अब नगर निगम अवैध कब्जा हटाने की योजना बना रहा है।

गांवों में भी सर्वे

नगर निगम की सीमा से जुड़े गांवों का अभी सर्वे हो रहा है। जिसमें अवैध निर्माण का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के पास जमीन कितनी है यह बात तो कागजों में तो दर्ज है। लेकिन इसकी देखरेख के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

अधिकांश जमीन पर है मकान

नगर निगम की पांच हेक्टेयर जमीन पर कब्जा हो चुका है। इसमें अधिकांश जमीन पर मकान बने हुए हैं। ऐसे में नगर निगम को जमीन को खाली कराना आसान न होगा।

यहां है अवैध कब्जे

नगर निगम की पांच हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है। नगर निगम शहर और शहर से जुड़े गांव जो कि निगम की सीमा में आते हैं उसमें मलियाना, फत्तहल्लापुर रोड, खड़ौली, कसेरूबक्सर सहित एक दर्जन से अधिक इलाकों में लोगों ने कब्जा कर लिया है।

वर्जन

शासन के आदेश पर नगर निगम ने सर्वे किया था। नगर निगम के सर्वे में पांच हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा है। निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

राजेश कुमार, संपत्ति अधिकारी नगर निगम

----------------------

हेडिंग- ग्रीन बेल्ट के अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

- ग्रीन बेल्ट पर हुए अतिक्रमण को किया चिन्हित

- पुलिस फोर्स मिलने के बाद होगी कार्रवाई

मेरठ। शहर में ग्रीन बेल्ट के अवैध कब्जों को नगर निगम हटाएगा। ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने पुलिस फोर्स मांगी है। हालांकि, पुलिस फोर्स न मिलने से अभियान शुरू नहीं हो सका है।

यहां है अतिक्रमण

नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण का पता लगाने के लिए एक सर्वे कराया। सर्वे में यूनिवर्सिटी रोड, शास्त्रीनगर, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा, मवाना रोड, रूड़की रोड पर ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण है। जिसे हटाने के लिए जल्द अभियान चलेगा।

वर्जन

ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण को चिंहित कर लिया गया है। पुलिस फोर्स मिलते ही शहर में ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

राजेश कुमार, संपत्ति अधिकारी नगर निगम