डिस्टेंस रिलेशनशिप से ब्रेकअप

दरअसल, कुछ महीने पहले ही करण जौहर ने अपने रेडियो शो में 'reverse rapid fire' की शुरुआत की है। वहां कॉलर करण से सवाल करते हैं। हाल ही में करण जौहर से उस शो पर एक कॉलर ने ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब देना उनके लिए बहुत कठिन था। कॉलर ने उनसे पूछा कि 'कौन से बॉलीवुड कपल का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से ब्रेकअप हो सकता है?'

करण जौहर का बड़ा खुलासा,रणवीर-दीपिका का हो सकता है ब्रेकअप?

करण का जवाब

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, क्योंकि उन्हे देखकर ऐसा लगता है दोनों को हमेशा एक-दूसरे की जरूरत होती है, लेकिन काम में बिजी होने के चलते टाइम दे पाना दोनों के लिए मुश्किल है।' करण जौहर का यह जवाब दीपिका और रणवीर के फैंस को जाहिर तौर पर निराश ही करेगा। खैर, उन दोनों के रिलेशनशिप में आगे क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बता सकता है।

इस फिल्म में आये नजर

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहती है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। हाल की बात करें तो यह दोनों इस साल रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म '

पद्मावत' में नजर आये थे।

करण जौहर का बड़ा खुलासा,रणवीर-दीपिका का हो सकता है ब्रेकअप?

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk