January, 2018

आप अपनी पहुंच के भीतर आने वाले लोगों से बातचीत करेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो संचार और यात्रा करेंगे। अपने राशि के अनुकूल, आप शारीरिक और मानसिक रूप में असमर्थों की भी मदद करेंगे। समाजीकरण, दोस्ती करना, क्लब में शामिल होना, आपकी विशेषता है। इससे आपकी सामाजिक दशा में भी सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को लेकर  एक चुनौतीपूर्ण स्थिति विकसित हो सकती है, लेकिन आप अपनी शैली और आत्मविश्वास से उससे पार पाने में कामयाब होंगे। इस समय वास्तव में सबसे सुखद और दिल को खुश करने वाली बात यह है कि आप किसी पुराने या नए रिश्ते में प्यार बांटेंगे। शुरुआत में आप वित्त से संबंधित मामलों में हद से ज्यादा विश्लेषण करेंगे, जो ठीक नहीं है। आपको अपने पर्स की चेन को कसकर बंद करने की आवश्यकता होगी क्योंकि व्यक्तिगत और व्यापारिक स्तर पर कई लोगों की मांगों को पूरा करने का दबाव आप पर होगा। जिम्मेदारियों का बहुत ज्यादा बोझ न लें।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

February, 2018

आप वित्तीय अवसरों को समझने के लिए और पैसे के मामलों में अतिरिक्त समय प्रदान करने के लिए, उन लोगों से भी मिलने के लिए तैयार रहेंगे। जो उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। आपका ध्यान भवन या संपत्ति की खरीद पर केंद्रित होगा। आप अधिग्रहण करेंगे, घर की सजावट पर ध्यान देंगे और व्यवसाय का विस्तार करेंगे। या तो यह आपकी वित्तीय गतिविधियों को बढ़ा देगा या इसके विपरीत होगा। एक बार फिर, आपकी आय बढ़ाने और कमाने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आप नए साल में जीवन के साथ तालमेल कायम करने पर जोर देंगे। आप करियर और व्यावसायिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धताओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कानूनी मुद्दों का निपटारा करना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, क्योंकि आपके हितों और उपलब्धियों में बढ़ोतरी होगी। आपको व्यापार में अधिकतम लाभ होगा। मैत्री और प्यार में शानदार सफलता मिलेगी। आप स्वतंत्रता का अनुभव करेंगे।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

March, 2018

बृहस्पति लगातार बढ़ते आत्म-ज्ञान के साथ संपत्ति, वित्त, दोस्ती और बिरादरी में सम्मान भी प्रदान करेगा। आपके बैंक में पैसा सुरक्षित है, उसे जोखिमपूर्ण निवेश में न लगाएं। आप पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे, मेहमानों की आवभगत करेंगे और सामाजिक संपर्क को बढ़ाएंगे। खाद्य, परिवार और वित्त पर जोर देंगे। भविष्य की योजनाओं, आशावाद, शानदार समय और मानसिक शांति यह वास्तव में आपके हिस्से आएंगी। इन सबको बनाए रखने के लिए आपको इनके अनुकूल कार्य करने होंगे। शौक और खेलकूद के लिए समय निकालेंगे और बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। शोध, आविष्कार, सूचना-तकनीक, अंतरिक्ष यात्रा, ज्योतिष और तंत्र-मंत्र के रास्ते आपको आकर्षित करेंगे। आप व्यावहारिक तरीके से काम करेंगे। वित्तीय और घरेलू जिम्मेदारियों में होने वाली गलती से निपटने के लिए आपको खरीददारी/बिक्री, फंड जुटाने, निवेश आदि करने की जरूरत है। अपनी छवि को बेहतर बनाने की कोशिश आप करेंगे।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

April, 2018

विपरीत समय होने के बावजूद, आप भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए कठोर काम करते हुए दिखेंगे। लंबित मामलों का हल और समाधान निकलेगा। नए उद्यम/परियोजनाओं के आगे बढऩे का संकेत मिलेगा। आपको यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। आपके व्यक्तिगत मूल्य, जीवनशैली, आंतरिक नींव में बदलाव और संशोधन दिखेगा। इसका नतीजा यह होगा कि माता-पिता, परिवार और विशेष रूप से बच्चों के साथ आपके संबंधों में खुशियां आएंगी। आय और रोजगार से घर में ऋण/अक्षय निधि/अनुदान, सहयोग या साझेदारी करने का अवसर मिलेगा। यह भी मूल्यों और जीवनशैली के दायरे के भीतर आता है। ज्यादा आय अर्जित करने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होगी। आपको पता चल जाएगा कि यदि आप नए मूल्यों, योजनाओं/अपेक्षाओं को लागू करना चाहते हैं तो स्वयं में बदलाव करना आवश्यक होगा।इस महीने आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, पार्टी करेंगे, परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

May, 2018

यह महीना संचार, सम्पर्क, अनुबन्ध के लिए अग्रणी है। परिचित या नए स्थान की यात्रा भविष्य में लाभदायक साबित होगी। अगर आप किसी को चाहते हैं, तो उसको खोने से डरेंगे। लेकिन ऐसे मौकों पर आपको समझदारी दिखानी होगी। कुंभ राशि वाले बहुत मेहनती होते हैं, जो वो खुशी से और काफी आनंद लेते हुए करते हैं। आपकी स्थिति वास्तव में इसके विपरीत नहीं होगी। आपको उचित पुरस्कार प्राप्त होंगे। व्यस्त ग्रहों की गतिविधि आपको प्रचार, भत्तों, पदोन्नति, खुशी आदि अद्भुत रूप से प्रदान करती है, इन सब खुशी में गणेश जी आपको आशीर्वाद देंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। यहां तक कि कठिन काम करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी, प्रियजनों और बच्चों के साथ संबंध बेहतर होंगे। रोमांस, मनोरंजन, खुशहाली के योग हैं। आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। यदि आपको लगता है कि यह सब अंतिम है तो ऐसा मत सोचिए क्योंकि उत्कृष्ट सफलता, रचनात्मकता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता भी आपको प्राप्त होगी। आपके साथ सबकुछ अच्छा होगा। इस खुशी में आपको ऐसा लगेगा कि आप सातवें आसमान पर हैं युवा लोगों के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे। आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

June, 2018

आपने जीवन को व्यवस्थित करने का बहुत प्रयास किया है। आप जीवन में अपनी प्राथमिकताओं पर नए सिरे से विचार करेंगे। आप अपनी आय बढ़ाने के लिए तरीकों और साधनों के बारे में सोचेंगे और कमाई के नए स्रोत उत्पन्न करेंगे। आपको अपने कार्यालय/कार्यस्थल/व्यापार परिसर या विस्तार के संबंध में आवश्यक नवीकरण, सुधार पर खर्च करना होगा। आपकी प्रतिभा कई मायनों में दूसरों के सामने आएगी। सहकर्मियों के साथ काम करने में आपको मजा आएगा। कार्यक्षेत्र में रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। वरिष्ठ अधिकारी जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनके साथ आपको सम्मेलनों, बैठकों और साझेदारी में काम करने का अवसर मिलेगा। यदि आप अपनी क्षमताओं को लेकर सशंकित हैं, तो इस महीने आपको उन पर गर्व करने का अवसर मिलेगा। आप कानूनी मामलों व अनुबंधों पर काम करेंगे। व्यापार में उन्नति से भविष्य में भी बेहतर संभावनाएं बनेंगी।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

July, 2018

पिछले महीने आप जिन कामों में व्यस्त थे, उनका लाभ अब मिलेगा। सबसे पहले तो व्यक्तिगत संबंध बहुत खुशहाल होंगे। आप अच्छी और तेज गति से काम करेंगे। अकादमिक क्षेत्र में उच्च अध्ययन, नए विषयों और अवसरों पर आप ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य को संरक्षित करने की जरूरत है या सही भाषा में कहें तो पर्याप्त आराम और तनाव से बचने की आवश्यकता है। इस समय आप धन संबंधी मामलों में सफल होंगे। आपकी गतिविधियों से बहुत सारी यात्राएं शामिल होंगी। आप सफलता की लहर पर सवार हैं। आपको पैसे की चिन्ता नहीं होगी, यह सुनिश्चित है। बस, आप होशियार रहें कर्ज न लें, या खराब निवेश न करें। बड़ी सुरक्षा और सावधानी के साथ ताजा अनुबंध करें या दस्तावेजों पर दस्तखत संबंधी कार्य करें। मुनाफा बंटवारे में गड़बड़ी और गलतियां हो सकती हैं, जो आगे जाकर आपको बहुत महंगी पड़ेंगी।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

August, 2018

अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। काफी समय से लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। वैसे आप वृश्चिक राशि वाले इस बात से अनजान नहीं हैं। आप अपनी मेहनत से जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं। भौतिक सहूलियतों के बजाय निजी जीवन की उपलब्धियां आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण होंगी। साहस की भावना, जोखिम उठाने का जज्बा, खुद के जीवन को दांव पर लगा देना आदि आपकी खूबियां हैं। लिहाजा आप कई मामलों में अपने साहस का परिचय देंगे। आप उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए समय निकालेंगे। कमाई के नए साधनों की तलाश करेंगे और नए संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। आप वास्तव में लोगों के साथ सार्थक बातचीत करने और उनके साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत महसूस करेंगे।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

September, 2018

आपके लिए यह समय बहुत बढिय़ा होगा। आप कठोर परिश्रम करने से नहीं डरते। असल में कुंभ राशि वाले इसे पसंद करने के लिए जाने जाते हैं। वास्तव में कभी-कभी आप थोड़ा बहुत गंभीर हो जाते हैं। आपका संबंध आराम-विश्राम और मनोरंजन से है, लेकिन निश्चित रूप से इस समय आपको ऐसा करने का मौका नहीं मिलेगा। मनोरंजन, पार्टी करना, समाजीकरण आमतौर पर आनंद लेने के लिए आप करते हैं। इसे जो चीज वास्तव में विशेष बनाती है, वह है सभी प्रकार, उम्र और प्रकृति के लोगों के साथ आपका व्यवहार। शुक्र और बृहस्पति का प्रभाव शक्ति और धन के संदर्भ में इस महीने ज्यादा नहीं दिखेगा। आपके लिए यह समय सभी प्रकार के वित्त, व्यापारिक लेन-देन और कानूनी मामलों को निपटाने का होगा। आप निश्चित रूप से इस साल के अंत में यात्रा करेंगे। सभी प्रकार के संचार भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

October, 2018

इस महीने जहां तस्वीर का एक पहलू- गूढ़ गतिविधियां, चिंताएं, गुप्त सौदे और रहस्यमय गतिविधियां होंगी, वहीं तस्वीर का दूसरा पहलू- बीमारी, दुर्बलता और मानसिक रूप से विकलांगता होगी। आप स्वयं को परेशानियों से बचाने के लिए वंचित लोगों की देखभाल और सहायता करेंगे। आप यात्राएं करेंगे और यात्रा की योजनाएं बनाएंगे। संभवत: कल्याण केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अस्पताल और चिकित्सा केंन्द्रों के लिए आप दान करेंगे। दरअसल, अधिकांश कुंभ राशि वाले अपने तरीके से जीते हैं और कम से कम आप इस मामले में कोई अपवाद नहीं है। बौद्धिक और शैक्षणिक गतिविधियों में दुनिया के सामने किया गया आपका प्रदर्शन अद्भुत होगा। आत्मसुधार और ईश्वर से जुड़ाव आपको मजबूत बनाएगा। आत्मा और ब्रह्म के बीच मौजूद कड़ी की इस खोज में न केवल आपको आत्मनिरीक्षण करना चाहिए बल्कि अध्ययन, नए कौशल, शोध, नई तकनीक, व्यापार आदि भी करना चाहिए। नौकरी के मामले में मौद्रिक गिरावट देखी जा सकती है।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

November, 2018

आने वाला एक महीना, जीवन में मौजूद लोगों से मजबूत रिश्ता बनाने के लिए महत्वपूर्ण, निर्णायक और परिपूर्ण होगा। इस समय आपको नई शुरुआत करने के बारे में सोचने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आप अपनी स्थिति को मजबूत करें। पारिवारिक संबंध और बंधनों का नवीकरण होगा। खोए हुए रिश्ते आपके जीवन में वापस आएंगे। अध्ययन के नए क्षेत्र, अनुसंधान और तरह-तरह के आविष्कार आपको प्रभावित करेंगे। आपके व्यक्तित्व में एक नई प्रवृत्ति देखने को मिलेगी और वह है नई चीजों के प्रति लगाव। आपका यह लगाव ज्ञान के नए आयामों को व्यापक बनाने का साधन भी बनेगा। आप साक्षात्कार, सम्मेलनों या बैठक में भाग लेंगे। हो सकता है आपके समक्ष किसी समिति का अध्यक्ष बनने का अवसर भी आए। आप बड़े पैमाने पर अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे। आप दुनिया को एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे। चिंतन और एकांतवास आपको अधिक पसंद आएंगे। सागर, नदी और झील जैसे जल स्रोत आपको आकर्षित करेंगे।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

December, 2018

आपकी लोकप्रियता और सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। आपके बारे में सबसे महत्वूर्ण बात यह है कि पिछले दो महीनों में आपको जो अच्छे अवसर मिले हैं, उनमें इस महीने अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी। साल के आखिर तक आपके जीवन में एक लक्ष्य होगा और यह वित्त या धन के मामले में होगा। इस महीने धन के अतिरिक्त आपके लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं होगा। लगभग सभी वित्तीय गतिविधियों में आपको अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। परिणामस्वरूप आपके घर/कार्यालय का स्थानांतरण हो सकता है। समाजीकरण, दोस्तों के साथ संबंध, नेटवर्किंग आदि को मजबूत करने के लिए आप प्रयासरत हैं। आपको बता दें कि यह प्रयास रंग भी लाएंगे। आप प्यार और रोमांस के लिए समय निकालेंगे और ऐसा लगता है कि यह शादी के रिश्ते में भी तब्दील होगा। बस, आपको अपनी मंजिल पाने के लिए मेहनत करनी होगी। आप लंबे समय से अवकाश लेने के बारे में सोच रहे हैं, लिहाजा इस महीने आप छुट्टियों पर जाएंगे, किसी एडवेचर पार्क का भ्रमण करेंगे, खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे और मौजमस्ती करेंगे। आप कला, संगीत और नाटक जैसी सृजनात्मक गतिविधियों में शानदार, प्रदर्शन करेंगे। आपका अपने मन पर पूर्ण नियंत्रण है।

जानिये कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk