1. जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल साल 1912 में यूपी के सहारनपुर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उस जमाने मुस्लिम परिवार में पली बढी़ होने के बावजूद जोहरा ने एक हिंदू लड़के से शादी की थी जो उनसे उम्र में आठ साल छोटा था। उदय शंकर डांस ग्रुप में जोहरा और उनके पति ने साथ काम किया।

2. जोहरा की पढा़ई की बात करें तो उन्होंने अपनी पढा़ई क्वीन मैरी कॉलेज से पूरी की। बता दें की जोहरा के कॉलेज में पर्दा रखना अनिवार्य था। फिर साल 1930 में जोहरा जर्मनी चली गईं, वहां जाकर उन्होंने मॉर्डन डांस की शिक्षा ली।

3. बता दें कि जोहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस नहीं की थी बल्कि एक डांसर के रूप में की थी। जोहरा ने साल 1935 से अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर उदय शंकर जी के साथ की।

4. अपने करियर की शुरुआत भले ही जोहरा ने बतौर डांसर की हो पर मालूम हो कि साल 1946 में जोहरा ने बतौर एक्ट्रेस पहली फिल्म धरती के लाल में अभिनय किया था। जोहरा का फिल्म सफर बाकी एक्ट्रेसेज के फिल्मी सफर से बिल्कुल उलट है। उनकी जवानी के दिनों की फिल्मों से ज्यादा उन्हें उनके नानी-दादी के किरदार के लिए याद किया जाता है।  

बर्थ डे : 80 साल की उम्र में जोहरा सहगल ने दी थीं कैंसर को मात,जान लें उनसे जुडी़ ये 10 अहम बातें आज

5. जोहरा ने अपने जीवन के आखिरी दशकों में जो फिल्में की उन फिल्मों ने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया। जोहरा ने फिल्म चीनी कम, दिल से, सांवरिया, बेंड इट लाइक बेकहम जैसी फिल्मों में काम किया।

6. बहुत कम ही लोग जानते हैं की जोहरा को एक्टिंग और डांसिंग के अलावा खाने पीने का भी बहुत शौक था। जोहरा को पकौडे़, कडी़ और मटन कोरमा काफ पसंद था। कहा जाता है उनके घर पर कोई मेहमान आता था तो वो फैरन पकौडे़ तलने को कहती थीं। वो अपने मेहमानों को भी अपनी ही पसंदीदा चीजें खिलाती थीं।

7. खबरों के मुताबिक जोहरा को टीवी पर काफी सफलता मिली और उनको फिल्म जगत की वजह से ही लोग याद रखते हैं पर उनका मन फिल्मों से ज्यादा थियेटर में लगता था। हो सकता है इसकी बडी़ वजह ये हो की उनको उनका प्यार थियेटर के दौरान ही मिला।

8. जोहरा को क्रिकेट देखना बहुत पसंद था। वो फिल्मों से ज्यादा क्रिकेट देखती थीं। कहते हैं लोग उन्हें बडी़ उम्र की बच्ची भी कहते थे क्योंकि बोलते वक्त उनके चेहरे के भाव और तौर तरीका किसी बच्चे से कम नहीं लगता था वहीं कुछ लोग उन्हें रंगमंच की दीदी भी कहते थे।  

बर्थ डे : 80 साल की उम्र में जोहरा सहगल ने दी थीं कैंसर को मात,जान लें उनसे जुडी़ ये 10 अहम बातें आज

9. कहा जाता है कि 80 साल की उम्र में उन्होंने कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी को हराया और काफ जिंदादिली के साथ अपनी जिंदगी जी। बता दें की जोहरा ने लगभग 102 साल की उम्र तक अपना जीवन अच्छे से गुजारा फिर साल 2014 में दुनिया को अलविदा कह दिया।

10. जोहरा ने अपने जीवन में कई फिल्में कीं और अपने बेहतरीन अभिनय से आज भी याद की जाती हैं। साल 1998 में जोहरा को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। फिर साल 2010 में उन्हें पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बाद में 10 जुलाई साल 2014 में वो इंडस्ट्री और दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं।

बर्थ डे : ऐसा रहा मौसमी चटर्जी का फिल्मी सफर, महज 14 साल की उम्र में की थी पहली फिल्म

बर्थ डे : इस तरह अरिजीत सिंह अपने गानों से बने टूटे दिलों की आवाज, इनके बारे में ये बातें जान लें आज

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk