छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) द्वारा लगातार छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ छात्र संघ चुनाव के छह माह बाद कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ की नींद खुली है। अब छात्र संघ के प्रतिनिधि कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी के विरोध में छात्र 11 अप्रैल से आंदोलन शुरू करेंगे। मंगलवार को पीजी विभाग के छात्र-छात्राओं के साथ छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने बैठक की। बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। कहा कि 11 अप्रैल को कोल्हान विश्वविद्यालय प्रांगण से न्याय यात्रा के साथ आंदोलन को शुरुआत की जाएगी। विगत दिनों छात्र हित में मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपा गया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया।

छात्रों में है आक्रोश

विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी मनमानी पर उतार आया है। इससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मनमाने रवैये को देख छात्र संघ आंदोलन करने को बाध्य हो गया। लगातार कई घोटाले की बात प्रकाश में आयी है। ऐसे में इन घोटालों की जांच को लेकर तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। विश्वविद्यालय के वरीय अधिकारियों के बीच आपसी विवाद स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ा रहा है। छात्रों की समस्या के समाधान को विश्वविद्यालय अपने स्तर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। वे घोटालों को दबाने में लगे हुए है। अब यह बर्दाश्त के बाहर है।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़, पीजी विभाग छात्र संघ के अध्यक्ष सनातन ¨पगुवा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दुंबी गागराई, पूर्व छात्र नेता कार्तिक महतो, मुकेश गोप, शंभु गोप, हीरालाल गोप, अभिमन्यु राउत आदि उपस्थित थे।