1 . श्वेडागोन पगोडा
यांगोन शहर का पुराना नाम था रंगून। बताते हैं कि यहीं पर बहादुर शाह जफर दफन हैं। सिर्फ यही नहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज का मुख्यालय भी यहीं पर बना हुआ था। वैसे अगर बात करें यहां के दाशर्निक स्थलों की तो सबसे पहले आता है श्वेडागोन पगोडा। श्वेडागोन पगोडा यांगून में स्थित एक 11 मीटर ऊंचा सोने से ढका हुआ स्तूप है। यह कन्डोजी झील से पश्चिम में सिन्गुटरा पहाड़ी पर स्थित है। कहते हैं कि यहां पर खड़े होकर आप ऊंचाई से पूरे यांगून शहर को देख सकते हैं।

मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लो

2 . स्यूल पगोडा
बर्मा का ये स्तूप यांगून शहर के बीचों-बीच स्थित है। खूबसूरती के लिहाज से ये शहर का बेहद अहम पर्यटक स्थल है। दूर-दूर से लोग इसको देखने के लिए यहां आते हैं। इसकी खासियत ये है कि सोने का बना ये पगोडा करीब 45 मीटर ऊंचा है।

पढ़ें इसे भी : सालों बाद दोबारा बाजार में आकर मचा दिया तहलका, 10 चीजें जिनका प्रोडक्शन हो चुका था बंद
मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लो

3 . Taukkyan वॉर सीमेट्री
यांगून के पश्चिम में बसे गांव Taukkyan में बना ये वॉर सीमेट्री उन सैनिकों की याद में बनवाया गया था, जिन्होंने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान अपनी जाबांजी का प्रदर्शन करते हुए खुद को देश के नाम पर बलिदान कर दिया था। इस सीमेट्री में उस समय शहीद हुए करीब 6,347 सैनिकों की कर्बें बनी हैं।

मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लो

 


4 . Chaukhtatgyi Buddha Temple
यांगून के बहान टाउनशिप में बना ये Chaukhtatgyi Buddha Temple दार्शनिक स्थल के नाम पर दूर-दूर तक विख्यात है। यहां स्थापित 217 फीट लंबी गौतम बुद्धा की मूर्ति को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। भगवान बुद्ध की इस मूर्ति की खासियत ये है कि इनके पैर पर बोद्ध धर्म से जुड़े कई अहम चिह्न बने हुए हैं। कला के इस नमूने को देखने के लिए यहां लोगों का हुजूम उमड़ता है।

मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लो

5 . Botataung पगोडा
Botataung पगोडा, यांगून शहर के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों में से एक है। शहर के बीचों-बीच यांगून नदी के पास स्थित ये Botataung पगोडा यहां काफी फेमस है। यहां के स्थानीय लोगों की मानें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये पगोडा आज से करीब 2500 साल पुराना है। यहां गौतम बुद्धा को ईष्ट मानकर उनकी पूजा की जाती है।

पढ़ें इसे भी : दो लाख रुपये में 'ट्रंप और मेलानिया' को बतौर 'राष्ट्रपति दंपति' अपने घर बुलाइए, मेहमानों पर धौंस जमाइए

मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लो

6 . Ngahtatgyi Buddha Temple

यांगून के बाहान टाउनशिप में बने Ngahtatgyi Buddha Temple की दूर-दूर तक काफी मान्यता है। इसके साथ ही गौतम बुद्ध का ये मंदिर काफी खूबसूरत भी है। यहां भगवान बुद्ध की 45.5 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित है।

मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लो

7 . Kandawgyi Lake
Kandawgyi Lake यांगून शहर की चंद प्रमुख और खूबसूरत झीलों में से एक है। कई पुरानी मान्यताओं में ध्यान में रखते हुए यहां के लोगों के बीच ये झील काफी अहम भी है। वहीं इससे भी ज्यादा अहम है इस झील के किनारे बना बेहद बेहतरीन गोल्डन स्तूप। इसके इतर आसपास की प्रकृति और खूबसूरती पर्यटकों को इस झील की ओर आकर्षित करती है।

पढ़ें इसे भी : लड़की का चेहरा ब्यूटीफुल लेकिन पूरी तस्वीर देखकर रो देंगे

मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लो

8 . Musmeah Yeshua Synagogue
यांगून में बसे यहूदियों के लिए ये सबसे बड़ा और अहम पूजा स्थल है। शहर के बीचों-बीच बसा ये धार्मिक स्थल एक पतली सी गली में बना हुआ है। इसके बावजूद यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए ये सबसे खास होता है। इसके पीछे कारण है इस धार्मिक स्थल की खूबसूरती।  

मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लो

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk