- सहजनवां की घटना, घायल महिला का पीएचसी पर चल रहा इलाज

GORAKHPUR: सहजनवां एरिया में बुधवार को बदमाशों ने महिला से छिनैती का प्रयास किया। इस दौरान महिला को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया जिससे वह घायल हो गई। हालांकि बदमाश लूट में कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बैग में थे 35 हजार रुपए

सहजनवां एरिया के जुडि़यान के रहने वाले भरत भूषण की पत्‍‌नी सरस्वती देवी एक झोले में 35 हजार रुपये रखकर बैंक जा रही थी। अभी वह कुछ ही दूर आगे फोरलेन पर पहुंची थी कि पल्सर सवार बदमाशों ने पैसा रखा झोला छीनने का प्रयास किया। महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। छिनैती में असफल बदमाशों ने महिला को बाइक से नीचे गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गई। आस पास के लोगों की मदद से उन्हें सहजनवां स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।