14 मई 1997 को हरियाणा के झज्जर में जन्मीं मानुषी छिल्लर ने कभी नहीं सोचा था कि, वह एक दिन मिस वर्ल्ड बनेंगी। डॉक्टर फैमिली में पैदा हुईं मानुषी का सपना भी डॉक्टर बनना था। उनके पिता DRDO में साइंटिस्ट हैं जबकि मां नीलम भी बायोकेमिस्ट्री में एमडी हैं।

मिस वर्ल्‍ड 2017 मानुषी छिल्‍लर की वो तस्‍वीरें,जो दुनिया ने नहीं देखीं

मानुषी भी अपने माता-पिता की राह चल पड़ी थीं। शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में करने के बाद वह सोनीपत आ गईं। यहां उन्होंने एमबीबीएस में एडमिशन ले लिया। वह सेकेंड ईयर की मेडिकल स्टूडेंट थीं, इस बीच उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न वह ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लें। मिस वर्ल्ड के खिताब को हासिल करने के लिए उन्हें अपनी पढ़ाई एक साल के लिए ड्रॉप करनी पड़ी।

मिस वर्ल्‍ड 2017 मानुषी छिल्‍लर की वो तस्‍वीरें,जो दुनिया ने नहीं देखीं

मानुषी को आउटडोर गेम्स में बहुत दिलचस्पी है। उन्होंने क्लासिकल डांस भी सीखा है, वहीं समय बिताने के लिए मानुषी पेंटिंग भी करती हैं। मानुषी को रोमांच का बहुत शौक है, उनकी रुचि पैराग्लाइडिंग और बंगी जम्पिंग जैसे आउटडोर स्पोर्ट्स में है। खासकर स्कूबा डायविंग को लेकर वह काफी क्रेजी हैं।

मिस वर्ल्‍ड 2017 मानुषी छिल्‍लर की वो तस्‍वीरें,जो दुनिया ने नहीं देखीं

जून 2017 में मानुषी को फेमिना मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। यही वजह है कि उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जाने का मौका मिला और विश्व सुंदरी बनीं। मानुषी मिस वर्ल्ड बनने वाली छठी भारतीय महिला हैं। आखिरी बार साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

मिस वर्ल्‍ड 2017 मानुषी छिल्‍लर की वो तस्‍वीरें,जो दुनिया ने नहीं देखीं

20 वर्षीय मानुषी ने 118 देशों की सुंदरियों को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करना इतना आसान नहीं था. इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया।

मिस वर्ल्‍ड 2017 मानुषी छिल्‍लर की वो तस्‍वीरें,जो दुनिया ने नहीं देखीं

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk