बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायकों की खूबसूरत बीवियां

सोनू सूद और सोनाली सूद
दबंग और आर राजकुमार जैसी फिल्मों में रायिका जीना हराम करने वाले माचो लुक वाले विलेन सोनू सूद ने जैकी चैन जैसे इंटरनेशनल हीरो के साथ भी काम किया है। सोनू की पत्नी हैं सोनाली सूद है, और इन दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता है।

बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायकों की खूबसूरत बीवियां

प्रकाश राज और पोनी वर्मा
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक फेमस हो चुके खलनायक प्रकाश राज की वाइफ का नाम पोनी वर्मा है। जिनकी खूबसूरती ने प्रकाश राज की नींदे चुरा लीं। वैसे प्रकाश की पहली शादी साउथ की एक्ट्रेस ललित कुमारी से 1994 में हुई थीं, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 2010 में उन्होंने अपनी कोरियोग्रफार पोनी वर्मा से शादी कर ली।

बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायकों की खूबसूरत बीवियां

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी
बॉलीवुड में क्राइम मास्टर गोगो और आउ विलेन के तौर पर फेमस शक्ति कपूर की वाइफ का नाम शिवांगी कोल्हापुरी है। शिवांगी अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं। शिवांगी ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। उन्हीं में से एक है ‘किस्मत’ जिसमें शक्ति कपूर भी थे। इसी फिल्म के दौरान दोनों को प्यार हुआ और इन्होंने शादी भी कर ली। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन्हीं दोनों की बेटी हैं।  
शाहरुख की बेटी सुहाना हुईं 17 बरस की! उनका ग्लैमरस अंदाज और एक्टिंग देख हो जाएगी बोलती बंद

बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायकों की खूबसूरत बीवियां

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे
आपको हम आपके हैं कौन में माधुरी दीक्षित की बहन बनने वाली एक्ट्रेस याद हैं वहीं भोली सी हसीना हैं रेणुका शहाणें। 2001 में फेमस करेक्टर एक्टर और विलेन आशुतोष राणा से उन्होंने लंबे अफेयर के बाद शादी कर ली। रेणुका ने अपने कैरियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। उन्होंने 1991 में एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक सुरभि में भी काम किया जो काफी पाप्युलर भी हुआ।   
10 सेलेब्स जिन्होंने अपने जिगरी दोस्त को बनाया अपना लाइफ पार्टनर

बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायकों की खूबसूरत बीवियां

परेश रावल और स्वरुप संपत
परेश रावल बॉलीवुड के चंद फेमस विलेंस में से एक है, हालाकि अब वो करेक्टर रोल करते दिखाई देते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक खलनायक के रूप में ही की थी। परेश रावल ने लव मैरिज की थी वो भी अपने समय की मिस इंडिया रही स्वरुप संपत के साथ। वैसे स्वरूप ने कई फिल्में और टी वी शोज में भी काम किया है।
बॉलीवुड सितारे जिन्होंने मैगजीन के कवर पर एकसाथ दिए पोज

बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायकों की खूबसूरत बीवियां

डैनी डेंजोंगपा और गावा
हम का बख्तावर सेठ और वैसे ही जाने कितने खतरनाक विलेन का रोल कर चुके डैनी डेंजोंगपा की पत्नी का नाम है 'गावा' जो सिक्किम की राजकुमारी हैं।  डैनी ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई नेपाली, तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है। डैनी फिल्मों में नायक भी रहे हैं और करेक्टर एक्टर भी और कम लोगों को मालूम होगा कि वे एक बेहतरीन गायक भी रहे हैं।

बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायकों की खूबसूरत बीवियां

अनुपम खेर और किरण खेर
अनुपम खेर एक अच्छे एक्टर, खलनायक होने के साथ ही एक अच्छे कॉमेडियन भी है। फिल्म कर्मा के खतरनाक विलेन डाक्टर डैंग यानि अनुपम की वाइफ हैं किरण खेर है जो एक सफल एक्ट्रेस है और अब वो एक कामयाब पॉलिटीशियन भी हैं। किन की खूबसूरती अपने आप में एक मिसाल है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk