इसके लिए चाहिए छोटी बोट
अमेरिकन के एक म्यूजियम में पाई गई यह छोटी शॉर्क इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। वैसे यह अन्य शॉर्क मछलियो की तरह खतरनाक तो नहीं है लेकिन इसका साइज लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। वैसे शॉर्क को छूने में भले ही हमें डर लगता हो लेकिन यह इतनी प्यारी है, इसे आप छुए बिना नहीं रह पाएंगे। फिलहाल यह अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री में रखी गई है। जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

सिर्फ 6 इंच है लंबाई

अभी पिछले हफ्ते अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में 1 महीने में तकरीबन 7 लोग शॉर्क मछली का शिकार बन चुके थे। ऐसे में यह 6 इंच की पॉकेट शॉर्क काफी अलग है। म्यूजियम के शॉर्क क्यूरेटर जॉन मेसी का कहना है कि, यह एक फनी लिटिल शॉर्क है। इसके ऊपरी हिस्से में राउंड bulbous है, जबकि एक फनी लिटिल टेल भी है। इसे आप अपनी हथेली में आसानी से रख सकते हैं। वैसे यहां पर इस तरह की सिर्फ 2 ही शॉर्क हैं और रिसचर्स इस प्रजाति की और मछलियों की खोज करने में लगे हैं।

गहरे पानी में पाई जाती है
रिसचर्स का कहना है कि, इसे ढूंढने में काफी दिक्कतें आती हैं क्योंकि यह समुद्र में काफी गहरे स्थान पर पाई जाती है। लेकिन इसको ढूंढने का प्रयास जारी है। साइंटिस्टों का कहना है कि, शॉर्क जहां बड़ी और खतरनाक होती हैं, वही यह छोटी शॉर्क इतनी अलग कैसे है। इस बात का रहस्य पता लगाना जरूरी है।

Courtesy : www.nytimes.com

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk