JAMSHEDPUR: भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यकारिणी बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें एतवा मुंडा को अध्यक्ष चुना गया।

सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर (टीसीसी) में आयोजित बैठक में देश के कोने-कोने से पहुंचे मुंडा समाज के बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एकजुटता से ही मुंडा समाज में समृद्धि लाई जा सकती है। किसी भी समाज को विकसित करने की पहली शर्त भी एकजुटता होती है। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही मुंडा समाज की सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का निदान संभव हो पाएगा। उन्होंने अपील की कि समाज के लोग अपने समाज के प्रति जिम्मेदार बनें और समाज ने जितना दिया, उसका दुगना लौटाएं। मुंडा बोले की मुंडा समाज का अस्तित्व बचाए रखने के लिए हमें एक दूसरे का सामाजिक सहयोग करना होगा। कार्यक्रम को एतवा मुंडा, शोभा सामंत व जगदीश मुंडा ने भी संबोधित किया। बैठक में मुंडा समाज की विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व शैक्षणिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया और एकजुट होकर उनका समाधान निकालने का संकल्प लिया गया। बैठक में झारखंड। ओडिशा व छत्तीसगढ़ समेत देश के कोने-कोने से करीब फ्00 प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम सफल बनाने में नंदलाल पातर, लक्ष्मी मुंडा, नूतन पहान, पुष्कर पहान, शिशिर पहान, कृष्णा सांडिल का योगदान सराहनीय रहा।

एतवा अध्यक्ष, महासचिव नाथो सिंह

टीसीसी सोनारी में रविवार को भारत मुंडा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष एतवा मुंडा को बनाया गया, जबकि महासचिव का नाथो सिंह को दिया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष शोभा सामंत, गोपीनाथ मुंडा, सपन कुमार सिंह, शिव प्रसाद सिंह, शंकर बारला (छतीसगढ़), रूपलक्ष्मी मुंडा को बनाया गया तो सचिव सपन सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, भरत चंद्र मुंडारी, किसुन बारला बने। कोषाध्यक्ष सुशील कुमार चुना गया। कार्यकारिणी समिति सदस्य में चेतन नागेश, जेठा नाग, लीला नाग, सुशील पाहन, राजेंद्र मुंडा, जीतराम मुंडा, गुंजन मुंडा, नूतन पाहन, भीम मुंडा समेत क्00 लोगों को शामिल किया गया है।