अपने बर्थडे पर

जी हां हाल ही में हौसले बुलंद हों तो सपने पूरे हो ही जाते हैं। शायद तभी मैक्सिको की एड्रिआन इरेने मैसिआस हर्नांडेज ने अपने हौसलों को भी कभी कमजोर नहीं होने दिया है। वह जन्म से ही बगैर हाथ की पैदा हुई थीं, बावजूद इसके उन्होंने कभी अपनी इस कमी को खुद पर हावी नहीं होने दिया है। वह अपने हर काम को अपने पैरों से अंजाम देती हैं। वह पैरों से काम करने में कितनी एक्सपर्ट हैं इसका अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। मैक्सिको की एड्रिआन इरेने मैसिआस हर्नांडेज ने हाल ही में अपने पैरों से अपने बर्थडे पर पूरी दुनिया को चौकानें वाला काम किया है। उन्होंने महज 1 मिनट में 11 मोमबत्तियां जलाई।

चंद्रमा पर हनीमून मनाने का सपना जल्द होगा पूरा

चर्चा पूरी दुनिया में

इतनी जल्दी इतनी मोमबत्तियां तो शायद हाथ वाले लोग भी न जला पाए। एड्रिआन इरेने मैसिआस हर्नांडेज ने यह कारनामा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इनके इस काम की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के एशरिटा के नाम पर था। उन्होंने साल 2014 में पैरों से एक मिनट में 7 मोमबत्तियां जलाई थीं। वहीं अपने इस रिकॉर्ड को लेकर एड्रिआन इरेने मैसिआस हर्नांडेज का कहना है कि विकलांगता को अभिशाप नहीं बल्कि वरदान की तरह से जीने की कोशिश की जाए। उन्होंने अब तक विकलांगता के बारे में सकारात्मक सोच पर कई किताबें भी लिखी हैं।

सात नहीं अब आठ महाद्वीप होंगे, जीलैंडिया भी खोज लिया गया

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk