भारत को अब तक मिले इतने पदक

ऑस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरु होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ी अपना दमदार प्रदर्शन करने तो बेताब है। हर चार साल में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत ने अब तक 438 पदक जीते हैं। इसमें 155 गोल्ड, 155 सिल्वर और 128 ब्रांज मेडल शामिल हैं। भारत ने सबसे पहली बार 1934 में कॉमनवेल्थ में हिस्सा लिया था। तब भारत 12वें पायदान पर था। उस वक्त भारत को सिर्फ एक मेडल मिला था, वो भी ब्रांज। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक रशीद अनवर ने जीता था। मगर स्वर्ण पदक के लिए भारत को 24 साल का और इंतजार करना पड़ा।

मिल्खा सिंह ने जीता था पहला गोल्ड

साल 1958 में भारत के मिल्खा सिंह ने भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने 1958 में कार्डिफ में हुए खेलों में 400 मीटर की रेस में गोल्ड जीता था। इसके बाद हर बार जब राष्ट्रमंडल खेल हुए, भारत को गोल्ड जरूर मिला। भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक साल 2010 में जीता था। उस वक्त खिलाड़ियों ने भारत को 38 गोल्ड मेडल दिलाए थे। दिल्ली में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था। भारत को कुल 101 पदक मिले थे।

- भारत के 225 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

- कुल 23 तरह की प्रतियोगिताएं होंगी

- भारत 15 खेलों में लेगा हिस्सा

Here's the complete break-up of the Participants:

• Aquatics: Men 3, (Total: 3)

• Athletics: Men 23, Women 14 (Total 37)

• Badminton: Men 4, Women 5, (Total 9)

• Basketball (qualification): Men 12, Women 12, (Total 24)

• Boxing: Men 8, Women 4 (Total 12)

• Cycling: Men 6, Women 3 (Total 9)

• Gymnastics: Men 2, Women 5 (Total 7)

• Hockey (qualification): Men 18, Women 18 (Total 36)

• Lawn Bowls: Men 5, Women 5 (Total 10)

• Shooting: Men 15, Women 12 (Total 27)

• Squash: Men 5, Women 2 (Total 7)

• Table Tennis: Men 5 Women 5 (Total 10)

• Weightlifting (qualification): Men 8, Women 8 (Total 16)

• Wrestling: Men 6, Women 6 (Total 12)

• Para sport: Men 3, Women 3 (Total 6)