-बेटे ने घटनास्थल पर व मां ने इलाज के समय तोड़ा दम

स्क्कन्रु/क्कन्ञ्जहृन्: ह्रदय विदारक घटना में पिपरा थाना के रतौली गांव में महिला ने शनिवार को धारदार हथियार से 18 महीने के बेटे की गर्दन रेतने के बाद खुद का भी गला रेत लिया। बेटे ने घटनास्थल पर और मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि घरेलू कलह में इस घटना को अंजाम दिया गया।

पति काम पर नहीं जाता तो बच जाती जान

राम कुमार मंडल की पत्नी ¨रकू देवी अपने पति को मजदूरी पर जाने से रोक रही थी। राम ने पत्‍‌नी की बात नहीं मानी और मजदूरी करने चले गए। इसके बाद महिला की सास भी खेत में काम करने चली गई। सास के खेत जाने के बाद महिला ने अपने बेटे की गर्दन रेतकर हत्या कर दी और खुद भी अपना गला रेत लिया। महिला की चीख

सुनकर मौके पर उनकी गोतनी पहुंची।

उन्होंने आसपास के लोगों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को महिला के पिता उसे लेने आए थे लेकिन, ससुराल वालों ने चार-पांच दिन के बाद विदाई कराने की बात कही। पिपरा थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि अब तक घटना का कारण घरेलू विवाद ही सामने आ रहा है। परिजन ने ना तो मामले का खुलासा किया है और ना ही थाने को कोई आवेदन दिया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।