धोनी पर केक लेकर टूट पड़े साथी खिलाड़ी
धोनी और पूरी टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है तो उनका जन्मदिन भी जमैका के एक होटल में सेलीब्रेट किया गया। BCCI ने धोनी के इस बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो ऑनलाइन किया है, जिसमें धोनी के साथ साक्षी, बेटी जीवा तो है ही। इनके अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट, हार्दिक, युवराज, शिखर धवन समेत तमाम लोग मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही धोनी केट काटते हैं, वैसे ही वो सब खिलाड़ियों की चाल को समझकर खुद ही केक में अपना मुंह घुसा देते हैं। इसके बाद तो युवराज समेत कई खिलाड़ी केक और क्रीम लेकर उन पर टूट पड़ते हैं। कोई उनके चेहरे तो बालों तो कोई उनकी शर्ट पर केक मलने लगता है। कुछ देर तक चली इस केक की बारिश के बाद धोनी का चेहरा और उनकी हालत देखने लायक होती है।

 

 

 

पूरी तरह केक स्नान करने के बाद सेल्फी का दौर शुरु होता है। सबसे पहले कप्तान विराट कोहली अपनी जीभ निकालकर फन सेल्फी लेते हैं। इसके बाद सेल्फी का लंबा दौर चलता है।
बर्थडे पर धोनी को टीम इंडिया ने केक से ऐसा नहलाया,बेटी जीवा भी पहचान नहीं पाई!


जानें फील्ड पर इन क्रिकेटरों को बुलाते हैं किस नाम से

इन सबसे निपटने के बाद जब धोनी बेटी जीवा के पास पहुंचते हैं तो उनके चेहरे की ऐसी हालत ऐसी थी कि जीवा भी उन्हें ऐसे देखती, जैसे वो उन्हें पहचान ही न रही हो।
बर्थडे पर धोनी को टीम इंडिया ने केक से ऐसा नहलाया,बेटी जीवा भी पहचान नहीं पाई!


विराट की सैलरी के आगे मिताली राज की सैलरी न के बराबर, मेन्स और वीमेन टीम की कमाई का अंतर कर देगा हैरान

एक लाइन में कहें तो धोनी का यह बर्थडे सेलीब्रेशन बहुत ही क्यूट और फनी है, जिसे कोई भी नहीं भूल पाएगा।
बर्थडे पर धोनी को टीम इंडिया ने केक से ऐसा नहलाया,बेटी जीवा भी पहचान नहीं पाई!

धोनी की बेटी जीवा ने मॉडल की तरह कटवाए अपने बाल, क्यूट वीडियो देख फिदा हो जाएंगे

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk