चेन्नई एयरपोर्ट की फर्श पर लेटे

एक मिडिल क्लॉस फैमिली से आकर दुनिया में अपना नाम कमाने वाले माही का अंदाज काफी निराला है। धोनी के अंदर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। वह आज भी जमीन से जुड़े हैं। इसका सबूत हमें समय-समय पर देखने को मिल जाता है। फिलहाल नया मामला चेन्नई एयरपोर्ट का है। जहां धोनी को जमीन पर लेटे हुए देखा गया। बीसीसीआई ने खुद धोनी की फर्श पर लेटे हुए फोटो ट्वीट की है। यानी कि करोड़ों कमाने वाला यह खिलाड़ी डाउन टू अर्थ भी है।

करोड़ों कमाने वाले धोनी कहीं भी लेट जाते हैं,चाहें जमीन हो या एयरपोर्ट की फर्श

मैदान पर सोने लगे थे माही

पिछले महीने भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। वहां एक मैच में श्रीलंका को हारता देख दर्शकों ने मैदान पर बोतले फेंकनी शुरु कर दी थी। जिसके बाद खेल रोक दिया गया और कुछ खिलाड़ी वापस पवेलियन लौट गए लेकिन महेंद्र सिंह धोनी बीच मैदान पर ही लेट गए। धोनी ने ग्लव्स उतारकर उल्टा होकर एक झपकी ले ली। जिसकी फोटो खूब वायरल हुई थी।

करोड़ों कमाने वाले धोनी कहीं भी लेट जाते हैं,चाहें जमीन हो या एयरपोर्ट की फर्श

जमीन पर बैठकर पी दोस्त के हाथ की चाय

धोनी के जमीन से जुड़े होने का एक और सबूत मिलता है। जब धोनी फरवरी में झारखंड की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे थे। कोलकाता पहुंचे धोनी को उनका पुरान दोस्त मिला, जो कि स्टेशन पर चाय की दुकान लगाता है। दरअसल धोनी जैसे ही मैदान से बाह र निकले तो देखा उनसे कोई मिलने आया है, वह उनका पुराना दोस्त थॉमस था। धोनी ने उन्हें झट से पहचान लिया और गले लगाया। बताते चलें कि जब धोनी खड़गपुर स्टेशन पर टीटीई की नौकरी करते थे, तो धोनी थॉमस की दुकान पर चाय पीने आते थे। थॉमस से मिलने के बाद धोनी ने वहीं जमीन में बैठकर चाय भी पी।

करोड़ों कमाने वाले धोनी कहीं भी लेट जाते हैं,चाहें जमीन हो या एयरपोर्ट की फर्श

बेटी के साथ लेटे-लेटे लगाई दौड़

धोनी एक बेटी के पिता भी हैं। क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही धोनी अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताते हैं। सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अक्सर धोनी को बेटी जीवा के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जब वह जमीन पर लेटे-लेटे जीवा के साथ रेस लगा रहे थे।

करोड़ों कमाने वाले धोनी कहीं भी लेट जाते हैं,चाहें जमीन हो या एयरपोर्ट की फर्श

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk