- चौकी के आसपास लगे होर्डिग व यूनिपोल को भी हटाया

- सांसद ने अतिक्रमण हटाने के लिए मांगा दो दिन का समय

मेरठ। कमिश्नर के आदेश पर नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने एल ब्लॉक तिराहे पर ग्रीन बेल्ट पर बनी पुलिस चौकी को जेसीबी से तोड़ डाला। वहीं उसके आसपास लगे होर्डिग व यूनिपोल को भी नगर निगम ने हटा दिया।

सांसद ने मांगा वक्त

नगीन के सांसद यशवंत सिंह के घर के बाहर बने ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। जिस पर सांसद ने अतिक्रमण खुद ही हटाने की बात कही। जिस पर निगम की टीम ने कमिश्नर से बात करने की बात कही। कमिश्नर से बात कर सांसद ने खुद ही तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। जिस पर कमिश्नर ने तीन दिन का समय दे दिया।

नगर निगम कराएगा मुनादी

शनिवार को नगर निगम जागृति विहार में ग्रीन बेल्ट हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए मुनादी कराएगा। इसके बाद सोमवार से नगर निगम की टीम वहां से अतिक्रमण हटाएगा।

कमिश्नर के आदेश पर ग्रीन बेल्ट पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह ग्रीन बेल्ट पर बनी चौकी को हटाया गया है। सोमवार से जागृति विहार में अभियान चलाया जाएगा।

राजेश कुमार सिंह, संपत्ति अधिकारी नगर निगम