छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: सोनारी दोमुहानी के पास देवा यादव ने दिनदहाड़े तेज धारदार हथियार से सोनू चौहान (21 वर्ष) की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की दोपहर की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी देवा यादव (40 वर्ष) को अरेस्ट कर लिया है। सोनू चौहान सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मलनगर का रहनेवाला था। घटना को अंजाम देने के बाद देवा यादव मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग सोनू को एमजीएम हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी इंस्पेक्टर अनुज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।

ले गए थे एमजीएम

सोनू चौहान के पिता विष्णु चौहान ने बताया कि बुधवार को बेटा काम पर नहीं गया था। वे सुबह आठ बजे डयूटी गए थे। दोपहर में फोन पर जानकारी मिली कि बेटा दोमुहानी सड़क किनारे गिरा हुआ है और छटपटा रहा है। गले से खून निकल रहा है। जब तक वे पहुंचते। पड़ोसी बेटे को एमजीएम हॉस्पिटल ले गए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे बेटा घर से निकला था। किसके साथ गया था इसकी जानकारी नही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना मिली कि सोनू को देवा यादव ने उस्तरा मारा है।

अक्सर देता था गाली

सोनू चौहान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार देवा यादव (40 वर्ष) ने बताया कि सोनू चार-पांच दिन से उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। साथ ही बार-बार मना करने के बावजूद उसका अक्सर मजाक उड़ाता था। इस कारण उससे विवाद हो गया था। देवा यादव ने बताया कि बुधवार को उसने शराब पी थी और नशे में था। सोनू चौहान उसे शौचालय के पास मिल गया। उसने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उस्तरा से गला रेत दिया और घर वापस लौट गया।