फतेहपुर पुलिस ने दबोचा, स्थानीय थाने में कई मामले में था वांछित

सिविल लाइन पुलिस अपने कस्टडी में लेने के लिए जुटी

ALLAHABAD@inext.co.iN

ALLAHABAD: आईजी स्टाम्प रहे स्व। त्रिलोचन सिंह के ठेकेदार बेटे धीरज सिंह के हत्यारोपी पवन हजारी को फतेहपुर जनपद के मलवा पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस उसे कस्टडी में लेने के लिए रवाना हो गई। बता दें कि मुख्य आरोपी अन्नू अग्रवाल पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। पवन गायब था।

पत्‍‌नी के सामने हुई थी पति की हत्या

घटना इसी माह की है। दिवंगत हो चुकी आई स्टाम्प त्रिलोचन सिंह के बेटों में धीरज सबसे छोटा था। धीरज पीडब्लूडी की ठेकेदारी करता था। एक जून को वह पत्‍‌नी निधि के साथ एजी आफिस समीप ढाबे पर गया था। यहां सिरफिरे अन्नू अग्रवाल ने धीरज की गाड़ी लूटने की कोशिश की थी। यह देखकर पत्‍‌नी चीख पड़ीं तो उसने धीरज को गोली मार दी। घटना के समय अन्नू के साथ पवन भी था। गोली लगते ही धीरज कार में गिर पड़ा। पत्‍‌नी ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों ने उसे भी निशाना बनाने की कोशिश की और उस पर फायर कर दिया। संयोग अच्छा था कि गोली उसे सीधे नहीं लगी और वह बच गई। दोनों को एसआरएन ले जाया गया जहां डाक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की तफ्तीश में जुटी सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आसपास छानबीन की तो एक सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें दो लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और अन्नू अग्रवाल को दबोचकर घटना का खुलासा कर दिया। अन्नू को जेल भेज चुकी पुलिस पवन हजारी की तलाश में थी।

मलवां पुलिस ने दबोचा

गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने पवन को फतेहपुर जनपद के मलवा इलाके से दबोच लिया। मलवा थाने में कई मुकदमो में वांछित होने के कारण वहां की पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है। जल्द ही सिविल लाइन पुलिस उसे अपने कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी।