कोई नहीं पहचान सका
जी हां अगर आपने अब तक कई बड़े जीव देखे हैं। अगर लगता है कि आपको जीवों के बारे में अच्छे से जानकारी है तो जरा इस वीडियो में दिख रहे जीव को पहचानें। यह जीव हाल ही में पुर्तगाल के रेगिस्तान में देखा गया है। यह जीव इंसानों से काफी हद तक मिलता जुलता है। सबसे खास बात तो यह है कि वीडियो में यह दोनों पैरों पर चलता दिखाई देता है, लेकिन अचानक से झाड़ियों के पीछे चला जाता है। उसके बाद से दिखाई नहीं दिया है। । इस जीव की लंबाई भी ठीक है। ऐसे में रेगिस्तान में चलते इस जीव को अब तक कोई पहचान नहीं सका है।




आप भी कोशिश कर सकते

इस जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। धरती पर दिखे इस अजीबोगरीब जीव का वीडियो यू ट्यूब पर भी अपलोड हुआ है। इस वीडियो को अब तक करीब 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अभी भी लोग उसे देखकर पहचानने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। ऐसे में आप भी एक बार इस वीडियो को देखकर पहचानने की कोशिश जरूर करें। शायद आप इस रहस्यमयी जीव की गुत्थी को सुलझा सकें और लोगों को इसके बारे में बता सकें।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk