-शहर में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम का महाअभियान आज से

-बरसात में नहीं सुधर रहे शहर के हालात, हर तरफ पानी और गंदगी से बुरा हाल

DEHRADUN: बरसात आने के बाद नगर निगम प्रशासन अब जाग गया है। आज से नगर निगम महाअभियान चलाकर साफ सफाई करने जा रहा है। हालांकि बारिश से कई बार शहर की साफ-सफाई चौपट नजर आई। बरसात से नालियों में भी हर तरफ पानी भरने से सड़कों की स्थिति जाम जैसी भी हो गई। जिससे दून पानी ही पानी नजर आने लगा था। ऐसे में देर से ही सही पर दून नगर निगम प्रशासन की नींद खुल गई है।

हर तरफ पानी ही पानी

अतिक्रमण के खिलाफ महाअभियान चलने के बाद अब शहर में नगर निगम भी साफ-सफाई को लेकर महाअभियान चलाने जा रहा है। शहर में बरसात को देखते हुए भी नगर निगम ने महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है। बरसात में दरिया दून के हालात से हर कोई वाकिफ है। हालात ये है कि एक ही बारिश में हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगता है। जिससे पानी ही नहीं जाम भी आम लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। जिसकी तस्वीर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट लगातार अपने पाठकों को दिखाता रहा है। नगर निगम में आपदा कंट्रोल रूम भी बना, लेकिन फील्ड में कहीं भी आम लोगों को राहत नहीं मिली। एक ही बारिश से दून की सड़कें लबालब हो जाती हैं। हर तरफ जाम ही जाम नजर आता है। गुरुवार को भी राजधानी में थोड़ी देर की बारिश ने हर तरफ पानी ही पानी कर दिया। जहां तक नजर गई सिर्फ सड़कों में पानी ही पानी दिखा। घंटाघर, लेन्सडाउन चौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, धर्मपुर, मोथरोवाला, टर्नर रोड, मंडी से कमला पैलेस रोड आदि शहर के मेन चौराहों पर पानी से जाम जैसे हालात बन गए।

आपदा कंट्रोल रूम में करें शिकायत

ऐसे में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बरसात से निपटने और साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार नगर निगम के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। क्भ्0 लोगों की नाला गैंग और क्भ् सदस्यीय आपदा कंट्रोल रूम की टीम का काम धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। इधर नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश गुंज्याल का दावा है कि आज से उनकी टीमें शहर में साफ-सफाई को लेकर महाअभियान चलाने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां भी जलभराव की स्थिति होती है। वहां नगर निगम की आपदा की टीम को भेजा जा रहा है। अगर कहीं जलभराव की स्थिति हो जाती है। तो नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में भी शिकायत की जा सकती है।