- वार्ड 4 में विकास कार्यो की मांग, भाजपा नेत्री व चीफ इंजीनियर में कहासुनी

- गंदगी, नाला सफाई न होने पर जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर दिखाई स्थिति

BAREILLY:

बदायूं रोड स्थिति वार्ड चार में धार्मिक स्थल के सामने डेयरी संचालक गोबर डाल रहे हैं। समस्या नगर निगम को बताई गई, लेकिन उसका समाधान नहीं। फ्राइडे को भाजपा नेत्री पुष्पलता पहाडि़या नगर निगम पहुंची। अफसर नहीं मिले तो वह चीफ इंजीनियर के पास पहुंची। समस्या बताई लेकिन अफसरों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसी को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद इंजीनियर मौके पर भेजे गए।

नालों की नहीं हो रही सफाई

धार्मिक स्थल के पास गंदगी के अलावा भाजपा नेत्री ने आरोप लगाए कि वार्ड में गंदगी बढ़ रही है। नालों की सफाई नहीं की गई। घास उग आई। जलभराव हो रहा है। इसके अलाव मरम्मत के काम करवाने को कहा। इस पर चीफ इंजीनियर ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव पास होगा और उसके बाद टेंडर होंगे। इसी पर भाजपा नेत्री ने गुस्सा दिखाया। कहा कि कई माह से मामला टाला जा रहा है। उसके बाद वह पर्यावरण अभियंता के पास पहुंची। वहां भी यही बात दोहराई गई। आखिर में जूनियर इंजीनियर मरम्मत के कार्य के लिए वार्ड चार में भेजे गए। वह प्रस्ताव तैयार करेंगे। भाजपा नेत्री ने बताया कि नगर निगम ने नाला सफाई किए बगैर मंत्री को झूठी रिपोर्ट सौंपी है। जिसकी जांच कराई जाए तो पोल पट्टी खुल जाएगी।