RANCHI: नक्सली कुंदन पाहन की बेटी का एडमिशन स्कूल में एक पुलिस अधिकारी ने करवाया था। पुलिस अधिकारी के कहने पर ही रांची के सबसे महंगे स्कूल में उसकी बेटी का एडमिशन कराया गया था। यही नहीं, कुंदन पाहन ने एक व्यवसायी से एक करोड़ 7भ् लाख की लेवी वसूली थी, वह रकम भी उसी पुलिस अधिकारी को दे दी गई थी। बताया जाता है कि कुंदन पाहन ने इस मामले से पर्दा चार दिनों की पुलिस रिमांड के दौरान ही उठा दिया है। उक्त पुलिस अधिकारी की चर्चा सोमवार को पुलिस मुख्यालय में भी दिन भर होती रही। संभव है कि कुंदन पाहन को जेल भेजने के बाद सरकार से परमिशन लेकर उक्त अधिकारी से पूछताछ हो? हालांकि, इस मुद्दे पर हर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से बच रहा है।

बन रही वीडियो-ऑडियो फुटेज

सूत्रों के मुताबिक, नक्सली कुंदन पाहन रिमांड अवधि में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रहा है। ये जानकारियां नक्सल मूवमेंट से लेकर पुलिस पदाधिकारियों से दोस्ती व पॉलिटिकल लोगों के संपर्क तक की हैं। कुंदन पाहन जो जानकारी दे रहा है, उसकी वीडियो-ऑडियो फुटेज भी बनाई जा रही है। कुंदन पाहन से तमाड़ थाना क्षेत्र के सारजमडीह सीआरपीएफ कैंप में पूछताछ हो रही है। इसमें सीआरपीएफ अधिकारी समेत जिला पुलिस के कई अधिकारी भी शामिल हैं।

आ‌र्म्स एक्ट मामले में भी पूछताछ

गौरतलब हो कि रांची पुलिस ने सरेंडर के बाद नक्सली कुंदन पाहन को चार दिनों की रिमांड पर लिया है। वर्ष ख्0क्ब् में कुंदन पाहन के खिलाफ तमाड़ थाने में आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में सरेंडर करने के बाद उसे जेल भेजा गया था। पुलिस उसके विरुद्ध दर्ज क्ख्8 अलग-अलग मामलों में भी पूछताछ कर रही है। कुंदन पर क्भ् लाख रुपए का इनाम था।

रांची में दर्ज हैं ब्ख् मामले

रांची में कुंदन पाहन के विरुद्ध ब्ख् मामले दर्ज हैं। वहीं, विभिन्न जिलों में उसके खिलाफ कुल क्ख्8 मामले दर्ज हैं, जिसमें 77 हत्या मामले हैं। तमाड़ के बारीडीह में क्म् जुलाई ख्0क्ब् को नक्सली घटना में कुंदन नामजद है। बुंडू थाना में कांड संख्या भ्ब्-फ् दर्ज है। यह मामला हत्या से संबंधित है। पुलिस ने इस मामले में कुंदन के खिलाफ साक्ष्य की कमी दिखाते हुए फाइल बंद कर दी थी।