- गुलरिहा एरिया के भैरवां गांव की घटना, पुलिस कर रही तलाश

- दहेज में मिली बाइक की चाबी, पेपर और नकदी गहने भी ले गई साथ

GORAKHPUR: गुलरिहा एरिया में एक नव विवाहिता शादी के बाद ससुराल पहुंची। इसके चंद घंटे बाद ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसकी तलाश करने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दुल्हन अपने साथ दहेज में मिली बाइक की चाबी, पेपर और नकदी गहने भी लेकर चली गई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस नवविवाहिता की तलाश में लगी है।

दुल्हन से मिलने पहुंचा अंजान युवक

गुलरिहा एरिया के भैरवा गांव के एक युवक की शादी सोमवार को राजघाट एरिया के अमुरतानी में हुई। मंगलवार की सुबह वह दुल्हन को विदा कराकर घर पहुंचा। परिवार और रिश्तेदारी की महिलाओं ने दुल्हन का स्वागत किया। पारंपरिक ढंग से उसे कमरे में ले जाया गया। मुंह दिखाई की रस्म पूरी करके महिलाएं अपने काम में बिजी हो गई। तभी एक युवक दुल्हन से मिलने पहुंचा।

शाम ढलते ही भाग गई

मायके में सामान, चाबी छूटने के बहाने वह दुल्हन से मिलने गया। पहले दिन घर आए मेहमान को रात में वापस न जाने देने के लिए घर में तैयारी शुरू हो गई। परिवार के लोग अन्य रिश्तेदारों की खातिरदारी में जुटे थे। तभी मौका देखकर दुल्हन अपने परिचित युवक संग घर से निकल गई। मायके से लेकर आई नकदी, गहने और बाइक की चाबी भी ले गई। भोजन तैयार होने पर परिवार की महिलाएं दुल्हन के कमरे में गई तो उसको कमरे में न देखकर महिलाओं ने तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज करके पुलिस आरोपी दुल्हन की तलाश में जुटी है।

वर्जन