तीन दिवसीय सामाजिक व धार्मिक बिम्ब विषय की चित्र प्रदर्शनी मंडलायुक्त ने किया अवलोकन

ALLAHABAD: निराला आर्ट गैलरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय सामाजिक व धार्मिक बिम्ब विषय की चित्र प्रदर्शनी का दूसरे दिन मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल ने अवलोकन किया। पहल संस्थान द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने भी विचार रखे।

अनेकता में एकता पर दिए जोर

महामंडलेश्वर ने समाज से अपील की कि वह किन्नरों को अपनाए। कहा कि सभी धर्म इंसानियत की सीख देते हैं। एकता ही सबसे बड़ी पूंजी है, जो समाज को नई दिशा दे सकती है। हमारा उद्देश्य है कि कुंभ मेले को सफल बनाया जाय। मेले के जरिए दुनिया को यह संदेश दें कि सिर्फ भारत ही एक ऐशा देश है जहां अनेकता में एकता है। प्रदर्शनी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जन कल्याण समिति एवं संस्था की अध्यक्ष डॉ। वंदना सिंह ने कहा कि इसके जरिए प्रयाग की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को दर्शाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आयुक्त कृष्ण चंद्रा ने की। भारतेंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। वंदना सिंह को उनके सामाजिक कार्यो के लिए महादेवी वर्मा सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर गंगा गुरुकुलम की प्रधानाचार्य अल्पना डे, एपीएस की प्रधानाचार्य अमिता मिश्र, सहारा समय के सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ। सर्वेश कुमार दुबे, संजीव मिश्र, धर्मेश अवस्थी, प्रकाश त्रिपाठी, प्रकाश सिंह, डॉ। जेके जैन, डॉ। रविंद्र प्रताप, राम औतार गुप्ता, भारतेंद्र त्रिपाठी, इंद्र देव पांडेय, संजय श्रीवास्तव आदि सम्मानित किए गए।