i special

- डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने लिया डिसीजन

- प्रैक्टिकल के मा‌र्क्स में अब नहीं चल सकेगा खेल

GORAKHPUR:

डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रैक्टिकल एग्जाम के मा‌र्क्स में अब खेल नहीं हो सकेगा। यूनिवर्सिटी ने तय किया है कि अब प्रैक्टिकल के लिए भी सेंटर्स बनाए जाएंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम में अधिक से अधिक ट्रांसपेरेंसी हो इसके लिए सेल्फ सेंटर खत्म कर दिया गया है।

700 से अधिक होते थे सेंटर

अब तक यूनिवर्सिटी के 700 से अधिक कॉलेजों में प्रैक्टिकल के लिए सेल्फ सेंटर थे। कॉलेज खुद ही प्रैक्टिकल करवाकर यूनिवर्सिटी को नंबर भेज देते थे, लेकिन अब सेमेस्टर की लिखित परीक्षाओं के साथ ही प्रैक्टिकल का भी अलग से केंद्र बनाया जाएगा। जहां विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स जाकर प्रैक्टिकल का एग्जाम देंगे। एकेटीयू प्रशासन इसका निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में ले चुका है।

लैब पर नहीं दिया जाता है ध्यान

एकेटीयू प्रशासन की मानें तो कॉलेजों की गुणवत्ता सुधार के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के पास कई कॉलेजों की सूचना है कि जिसमें वह स्टूडेंट्स का लैब में प्रैक्टिकल ठीक तरह से नहीं करवाते हैं। अब जब अलग केंद्र होगा तो मुख्य परीक्षा की तरह स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल की भी तैयारी करनी होगी। इसके अलावा कोई परीक्षार्थी यह नहीं कह सकेगा कि कॉलेज के टीचर ने उसके साथ कोई भेदभाव किया है।

ऑनलाइन मिलेंगे एडमिट कार्ड

इंजीनियरिंग की सेमेस्टर एग्जाम में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन एडमिट कार्ड दिया जाएगा। इसका निर्णय भी यूनिवर्सिटी की तरफ से लिया जा चुका है। चैलेंज इवैलुएशन के लिए अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा। उसी बीच स्टूडेंट्स चैलेंज इवैलुएशन करवा सकेंगे।

वर्जन

अब सेमेस्टर की लिखित परीक्षाओं के साथ प्रैक्टिकल्स के भी सेंटर बनाए जाएंगे। इससे प्रैक्टिकल्स के मा‌र्क्स में ट्रांसपैरेंसी आएगी।

डॉ। प्रभु दत्ता, डॉयरेक्टर, केआपीएम