1. डोपिंग में फंसे :
दुनिया के बेहतरीन लगे स्पिनर रहे ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज शेन वार्न भी डोपिंग का दंश झेल चुके हैं। मामला 2003 का है वर्ल्डकप शुरु होने से पहले शेन वार्न को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने उनके ऊपर एक वनडे सीरीज का बैन लगाया तो वहीं वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था।
मैदान के अंदर हो या बाहर,शेनवार्न हमेशा रहे विवादों में
2. अश्लील मैसेज कांड :
एक अफ्रीकी महिला को अश्लील मैसेज भेजने और परेशान करने के मामले में उन पर भी लीगल एक्शन हुआ था। हालाकि वो अपने क्रिकेट बोर्ड और लीगल ट्रिक्स के चलते जेल जाने से बच गए।
मैदान के अंदर हो या बाहर,शेनवार्न हमेशा रहे विवादों में
3. बुकी से किया था संपर्क :
साल 1994 में ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। वहां पर वार्न ने एक इंडियन बुकी से संपर्क साधा जिसने मैच से पहले पिच रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी थी। इस काम में उनका साथ दिया था साथी खिलाड़ी मार्क वॉ ने।
मैदान के अंदर हो या बाहर,शेनवार्न हमेशा रहे विवादों में
4. स्मोकिंग करते कैमरे में कैद :
साल 2007 में ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलने गई थी। इस दौरान किसी भी खिलाड़ी को स्मोकिंग की इजाजत नहीं दी गई थी। फिर भी शेन वार्न अपनी आदत से बाज नहीं आए और उन्हें स्मोकिंग करते हुए दो बच्चों ने देख लिया और उनकी फोटो खींच ली। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
मैदान के अंदर हो या बाहर,शेनवार्न हमेशा रहे विवादों में
5. मर्लोन सैमुअल्स के साथ किया था झगड़ा
शेन वॉर्न और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मर्लोन सैमुअल्स कई बार आपस में उलझ चुके हैं। 2013 में बिग बैश लीग के दौरान दोनों बीच मैदान पर झगड़े थे और इसके बाद से दोनों में बीच कुछ खटपट चलती रही। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 मैच के दौरान सैमुअल्स के साथ झगड़ा करने के आरोपी गेंदबाज शेन वार्न को एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन पर जुर्माना किया गया था।

मैदान के अंदर हो या बाहर,शेनवार्न हमेशा रहे विवादों में

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk