भारत ने बनाए थे 183 रन
1983 विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम वेस्टइंडीज की एक ऐसी टीम के सामने थी जो उस समय की सबसे अद्भुत टीम मानी जाती थी। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स पर हुए इस खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन 54.4 ओवर में पूरी टीम 183 के स्कोर पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने 3 विकेट, माइकल होल्डिंग, मार्शल और गोम्स ने 2-2 और जोल गार्नर ने एक विकेट लेकर पूरे भारतीय बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर दिया था। ओपनर क्रिस श्रीकांत ने सर्वाधिक 38 रन बनाए थे।
और वेस्टइंडीज हो गई ऑलआउट
जवाब में उतरी दिग्गज कैरेबियाई टीम से उनके फैंस को उम्मीद थी कि वे आसानी से इस मैच को जीत लेंगे लेकिन भारतीय गेंदबाजों के हौसलों के आगे ये मुमकिन नहीं हो सका। भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाजी क्रम को 52 ओवर में 140 के स्कोर पर ही समेट दिया। तो आइए देखते हैं किन 10 गेंदों पर गिरे ये 10 विकेट.....
विकेट | बैट्समैन | आउट करने वाले गेंदबाज |
1-5 | Greenidge | Sandhu |
2-50 | Haynes | Madan Lal |
3-57 | Richards | Madan Lal |
4-66 | Gomes | Madan Lal |
5-66 | Lloyd | Binny |
6-76 | Bacchus | Sandhu |
7-119 | Dujon | Amarnath |
8-124 | Marshall | Amarnath |
9-126 | Roberts | Kapil Dev |
10-140 | Holding | Amarnath |
Cricket News inextlive from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk